राज्य
विदिशा लोकसभा सीट से सांसद चुने जाने और केंद्र में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। अब उन्होंने विधायक पद छोड़ दिया है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा- आज मैं बहुत भावुक हूं। मैंने मध्यप्रदेश विधानसभा की सदस्यता से त्याग-पत्र दिया है। मैं बुधनी से विधायक था। बुधनी विधानसभा क्षेत्र की जनता मेरे रोम-रोम में रमती है।