Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
10-Jun-2024

मोदी सरकार के विभागों का बंटवारा हो गया है। मध्यप्रदेश से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही ग्रामीण विकास मंत्रालय भी संभालेंगे। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को संचार मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में उनके पास सिविल एविएशन मंत्रालय था। जो इस बार राम मोहन नायडू को दिया गया है। सिंधिया पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय भी संभालेंगे।केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार खटीक को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी उनके पास इसी मंत्रालय की जिम्मेदारी थी। केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके को जनजातीय मामलों के मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।