Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
11-May-2024

ज्वेलरी शॉप पर दुकानदार को बातों में उलझा कर गहने चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी रिश्ते में मां बेटे हैं। गिरोह के तीन सदस्य अभी फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस कर रही है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने घनसाली क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप से चोरी किए गए सोने चांदी के गहने बरामद किए हैं। आरोपियों के पकड़े जाने पर एसएसपी नवनीत सिंह ने पुलिस टीम को खुश होकर ढाई हजार का इनाम दिया है करनाल से नशे का सामान लेकर मुनिकीरेती पहुंचे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस में 900 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपियों से नशे में इस्तेमाल कार को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर चीज किया है मुनिकीरेती थाना पुलिस ने नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 900 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को मुकदमा दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया। जहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों को जेल पहुंचा दिया है। चारधाम यात्रा शुरू हो गई है तीर्थयात्रियों की संख्या में अभी से इज़ाफा देखा जा रहा है। चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर विपक्ष ने सरकार के ऊपर गंभीर आरोप लगाए है पिछले साल के मुकाबले इस साल श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने की संभावना अभी से दिखाई दे रही है चार धाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री लगातार बैठकर कर रहे हैं तो वहीं शासन स्तर पर लगातार समीक्षाएं हो रही है लेकिन फिर भी तीर्थ यात्रियों को कई स्थानों पर रजिस्ट्रेशन करने को लेकर लंबी-लंबी कतर दिखाई दे रही है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने कांग्रेस के आरोपी पर सफाई देते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह से मुस्तैद है मुख्यमंत्री स्वयं चार धाम यात्रा की मॉनीटरिंग कर रहे हैं केदारनाथ यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए स्थानीय व्यापरियों एवं तीर्थ पुरोहितों के साथ जिला प्रशासन द्वारा यात्रा संचालन को लेकर चल रही वार्ता सफल रही। जिसके बाद सभी व्यापारियों एवं तीर्थ पुरोहितों ने अपने प्रतिष्ठान सुचारू रूप से खोल दिए हैं। एसडीएम ऊखीमठ अनिल शुक्ला ने बताया कि जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में व्यापार संघ एवं तीर्थ पुरोहित समाज के साथ वार्ता सफल एवं सकारात्मक रही। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी निकाय चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट लालकुआँ पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने के साथ ही उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए लालकुआँ स्थित एक निजी होटल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया तत्पश्चात बैठक प्रारम्भ की गई। प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी हिमांशु बांगरी व उप प्रभागीय वनाधिकारी गौला अनिल जोशी के निर्देशों के अनुपालन में वन अपराधों पर नियंत्रण हेतु 10 मई को लगभग 5 बजे पर मुखबिर खास की सूचना पर ऊंचा गांव द्वितीय बीट से 02 खैर प्रजाति के पेड़ों का अवैध कटान व अभिवहन करने पर वाहन पिकअप (टाटा) रजिस्ट्रेशन नंबर UP 41 T 5474 एवं स्कार्पियो रजिस्ट्रेशन नंबर DL 04 CNB 3601 कुल 02 वाहन वन अपराध में संलिप्त अभियुक्त अमजद अली उर्फ गुड्डू गुरु देव सिंह व सोनू सिंह कुल तीन अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया। खैर पेड़ों के कुल 04 लट्ठे बरामद किए गए हैं।