Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
03-May-2024

MP के उज्जैन में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर डॉ. अभय सिंह खराड़ी को रेप के आरोप में बड़वानी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक महिला कर्मचारी ने उनके खिलाफ 29 अप्रैल को बड़वानी के महिला थाने में केस दर्ज कराया था। जिसके बाद से ही खराड़ी फरार चल रहे थे। बड़वानी पुलिस ने गुरुवार रात को भोपाल से उन्हें गिरफ्तार किया। शुक्रवार को उन्हें बड़वानी कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। बता दें कि डॉ. अभय खराड़ी खराड़ी बड़वानी में पदस्थ थे। लोकसभा चुनाव के चलते एक महीने पहले ही उनका उज्जैन ट्रांसफर हुआ था। डॉ. खराड़ी 2016 में बड़वानी में एसडीएम रह चुके हैं। रेप का ये मामला इसी दौरान का है। पीड़िता से उन पर डरा धमका कर रेप करने का आरोप लगाया था।