Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
11-Apr-2024

#jabalpurexpress स्कूली पुस्तके खरीदने के लिए जिला कलेक्टर की नई पहल | EMS TV 11-Apr-2024 #EMSTVLIVE #HINDINEWS #MP #Politics #public प्रदेश में पहली बार....स्कूली पुस्तके खरीदने के लिए पुलिस की नई पहल जबलपुर में स्कूली पुस्तक विक्रेताओं द्वारा फर्जी ISBN वाली किताबो को बेचे जाने की सुचना मिलने के बाद जिला प्रशासन से बड़ी कार्यवाही की है। जिला कलेक्टर ने अविभावको को सस्ते दामों पर बच्चो की स्कूली पुस्तके खरीदने के लिए गोल बाजार में बुक फेयर का आयोजन किया है। इस बुक फेयर में अविभावक काम दामों पर बच्चो की पुस्तके खरीद सकेंगे। प्रदेश में में इस तरह की पहल पहली बार हो रही है। जबलपुर के हनुमानताल क्षेत्र के हड्डी गोदाम में बीती रात हुयी हत्या के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से हत्या में युक्त चाकू भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया है। मंगलवार रात नाजिया नाम की महिला हड्डी गोदाम क्षेत्र में अपने मायके आयी थी। पत्नी के मायके जाने के बाद पति इमरान भी उसे लेने गया था। नाजिया और इमरान के बीच आपसी विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा की इमरान ने चाकू निकाल कर पत्नी को मारने लगा नाजिया की बहन उसे बचाने आयी तो इमरान ने उस पर भी चाक़ू से दनादन वार कर दिया। घटना को अनाम देने के बाद आरोपी इमरान फरार हो गया। मौसम खराब होने के कारण सिवनी लखनादौन से वापस भोपाल के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव का प्लेन उड़ान नहीं भर सका सीएम ने मंगलवार की रात जबलपुर में ही गुजारी। बुधवार को जबलपुर से मंडला जाने से पहले सीएम मोहन यादव लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के साथ जबलपुर की प्रसिद्ध बड़ी खेरमाई माता के दर्शन करने पहुंचे। गुरुवार की शाम को सीएम सिहोरा विधानसभा के पड़रिया गांव जाएंगे जहां पर भाजपा प्रत्याशी के लिए सभा करेगें। आज ईद-उल-फित्र की नमाज अदा करने के बाद ईद मनाई गई। नमाज अदा करने के बाद सभी ने ईदगाहों में एक-दूसरे को गले लगकर पर्व की बधाईयां दीं। ईदगाह कला रानीताल में मुफ्ती ए आजम मप्र हजरत मौलाना डॉ मुशाहिद रजा कादरी ने संबोधन देते हुए अमन-चैन की कामना की. उन्होंने कहा आज के दिन गरीबों की अधिक से अधिक संख्या में मदद की जानी चाहिए जिससे वे भी ईद की खुशियां मना सकें। जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव के चुनाव का प्रचार करने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जबलपुर पहुंचे। पत्रकारों से चर्चा करते हुए जीतू पटवारी ने कहा दिनेश यादव जैसा सरल स्वाभाव का उम्मीदवार जबलपुर की जनता को मिला है। निश्चित ही दिनेश यादव इस बार लोकसभा का चुनाव जीत रहे है। संस्कारधानी से संस्कारी व्यक्ति दिनेश यादव ही सांसद बनेगे। #jabalpurexpress #jabalpurnews #crime_news