क्षेत्रीय
सीहोर में देशभर के वरिष्ठ साहित्यकार शिवना प्रकाशन के साहित्य समागम कार्यक्रम में हुआ. शिवना में वर्ष 2021 2022 और 2023 के अंतर्राष्ट्रीय शिवना सम्मान और शिवना कृति सम्मान से साहित्यकारों को सम्मानित किया गया जिसकी घोषणा शिवना ने बीते दिनों की थी। शिवना प्रकाशन के आनलाइन आयोजन में वर्ष 2023 के लिए यह सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई थी वर्ष 2023 के लिए इन सम्मानों की घोषणा हिन्दी की वरिष्ठ लेखिका तथा शिवना प्रकाशन संचालक मंडल की सदस्य सुधा ओम ढींगरा ने अमेरिका से आनलाइन की। अंतर्राष्ट्रीय शिवना सम्मान वाणी प्रकाशन से प्रकाशित जीवनीपरक पुस्तक गुलजार साब के लिए हिन्दी के प्रतिष्ठित गद्यकार यतीन्द्र मिश्र को प्रदान किया गया।