1. दूषित पानी पीने से गांव में फैला पीलिया पांढुर्ना जिले के खेड़ीकला में दूषित पानी पीने से गांव के 15 लोग पीलिया के शिकार हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। बीमारी फैलने की सूचना पर कलेक्टर अजय देव शर्मा एवं मुख्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी नरेश गुन्नडे द्वारा डीएमओ दीपेंद्र सलामें को ग्राम में स्वास्थ्य अधिकारी के साथ पहुंचकर शुक्रवार को ग्रामीणों की प्राथमिक जांच का अभियान चलाया जिसमे 25 घरों के 122 मरीजों की जांच में 12 मरिज पीलिया से ग्रस्त पाए गए जिनका तुरंत ब्लड सैंपल लिया गया एवं इन्हें एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। 2. कांग्रेस नेता ने दिया विधायक पद से इस्तीफा आदिवासी विधानसभा क्षेत्र के नेता कांग्रेस विधायक राजा कमलेश शाह ने आज कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता के साथ साथ विधायक पद से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद अमरवाड़ा में विधायक का पद खाली पड़ गया है। वहीं उन्होंने भोपाल पहुंचकर बीजेपी की सदस्यता ले ली इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी माधवी शाह भी मौजूद रही। बता दें कि कमलेश ने पिछले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी मोनिका भट्टी को 25000 से अधिक वोटो से हराया था। भाजपा की सदस्यता के दौरान राजा कमलेश शाह ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा आदिवासियों का अपमान लगातार किया जा रहा है कांग्रेस में रहकर अमरवाड़ा क्षेत्र का विकास करना संभव नहीं है डबल इंजन की सरकार के साथ क्षेत्र का विकास करने और आदिवासी समाज की समस्याओं के निराकरण के लिए वे भाजपा में शामिल हो रहे हैं। 3. जनता का प्यार और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी- कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उमरेठ के बीजागोरा में जनसभा को सम्बोधित करने पहूंचे इस दौरान कमलनाथ ने कहा कि जनता के सहयोग से बीते 44 वर्षों में छिन्दवाड़ा की तस्वीर और तकदीर दोनों ही बदली। भाजपा के लिये छिन्दवाड़ा निवार्चन क्षेत्र और जनता मतदाता है लेकिन मेरे लिये तो छिन्दवाड़ा मेरा घर और प्रत्येक नागरिक मेरे परिवार का सदस्य है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आगे कहा कि मैं अंतिम सांस तक छिन्दवाड़ा के साथ हूं। बीते 44 वर्षों से जिले की जनता ने मुझे साथ दिया है मुझे आखिरी दम तक आपके साथ की आवश्यकता है। इस अवसर पर कांग्रेस के बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 4. किराना दुकान में चोरों ने किया हाथ साफ कुण्डीपुरा थाना अंतर्गत गांधीगंज की एक किराना दुकान का अज्ञात बदमाशों ने ताला तोडक़र हजारों रूपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बदमाशों की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसी आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना गुरूवार-शुक्रवार की दरम्यिानी रात की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार गांधीगंज स्थित शिव शंभू टेडर्स के संचालक गुरूवार की रात रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर चले गए थे। दूसरे दिन सुबह शुक्रवार को वे जब दुकान पहुंचे तो शटर का ताला टूटा पड़ा था। उन्होंने फौरन कुण्डीपुरा थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मौका मुआयना कर क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। जिसमें चार बदमाश रॉड से ताला तोड़ते नजर आ रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस आरोपियों की तलााश कर रही है। 5. शहर के मध्य खुल रही शराब की दुकाने जनता परेशान शराब के नए ठेके के बाद लगातार शहर के बीच खुल रही शराब की दुकान से जनता परेशान होते नज़र आ रही है जहां एक ओर परतला वासियों ने कल कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा वहीं आज वार्ड नंबर 17 में शराब दुकान खुल रही शराब दुकान के विरोध में क्षेत्रवासियों ने आज थाने पहुंचकर दुकान को हटवाने की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि शराब दुकान खुल गई तो प्रतिदिन वहाँ दुर्घटना घटित होगी इसके अतिरिक्त जिस स्थान पर शराब दुकान खोली जा रही है उसके पास रहवासी इलाका है। शराब दुकान खुलने से बच्चो पर भी उसका बुरा प्रभाव होगा। वहीं क्षेत्रवासियों ने कहा कि यदि दुकान खोली जाती है तो शराब दुकान हटाने के लिये उग्र आंदोलन किया जाएगा। 7. नंदनवाड़ी पुलिस ने कत्लखाने जा रहे 26 मवेशी पकड़े नंदनवाड़ी पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम बुचन खापा के रास्ते से पैदल बड़ी संख्या में मवेशी ले जाये जा रहे थे जिनमे 26 मवेशी शामिल थे। जबकि पुलिस की कार्रवाई में तस्कर फरार होने में कामयाब रहे। सभी पशुओं को नंदनवाड़ी की गौशाला में पहुंचाया गया एवं पुलिस द्वारा अज्ञात पशु तस्करों के ऊपर पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर तस्करों की तलाश कर रही है। 8. गुरैया सब्जी मंडी में व्यापारी हो रहे परेशान आचार संहिता से पहले गुरैया सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाया गया था लेकिन कोई व्यवस्था नही बनाई गई जिसके बाद लोग थोक व्यापारीयों का कहना है कि अवैध तरीके से टीन शेड में फुटकर व्यापारी व्यापार कर रहे हैं जिससे थोक सब्जी व्यापारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है जिसकी शिकायत उन्होंने एसडीएम से की। 9. गुड फ्राइडे पर किया जीसस को याद पूरे विश्व भर में आज इसाई धर्म न गुड फ्राइडे मनाया मान्यता है कि आज ही के दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ा गया था जिसके बाद गुड फ्राइडे के दिन को इसाई समुदाय शोक दिवस के रूप में मनाते हैं। यह दिन ईसाई समुदाय में सबसे खास माना जाता है। इसी के चलते आज नागपुर रोड स्थित चर्च में ईसाई समुदाय के लोगों द्वारा सभा रखी गई और प्रार्थना की गई। 10. निःशुल्क नेत्र शिविर का हुआ आयोजन पेंशनर भवन में आज नि शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन स्वर्गीय रमेश प्रसाद दुबे की स्मृति में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने इस नेत्र शिविर में पहुंचकर लाभ लिया। वहीं शिविर में आए लोगों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। 6. अंधे मोड़ पर बाइक भिड़ंत में एक की मौत पांढुरना विकासखंड के ग्राम जमलापानी मार्ग पर पडने वाले अंधे मोड़ पर शुक्रवार को दो बाइक सवरों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमे परिवार के लिए आइसक्रीम बेचकर गुजर बसर करने वाले सलाईढाना निवासी गणपति पिता छोटेलाल बोबडे की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं दूसरे मोटरसाइकिल सवार जो ढोलनखापा एवं राज डोंगरी के निवासी का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है