क्षेत्रीय
खरगोन के कुंदा नदी के तट पर स्थित बड़घाटेश्वर मंदिर क्षेत्र में सफेद कौआ दिखाई दिया है। आसपास के लोगों के लिए यह चर्चा का विषय है क्योंकि अक्सर कौआ काला ही होता है। लोगाें का कहना है पिछले चार दिन से सफेद कौआ दिखाई दे रहा है। कई लोगों ने फोटो व वीडियो भी बनाए हैं। वह सफेद कौए के दर्शन को अपना भाग्य समझ रहे हैं। जानकारों के अनुसार यह कौआ साइबेरियन पक्षियों के साथ भारत आ गया है।