Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
26-Mar-2024

1. जनता का जोश देखकर मेरा खून बढ़ गया - कमलनाथ मानसरोवर काम्प्लेक्स के सामने जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सांसद नकुलनाथ के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सांसद अलकानाथ एवं पत्नी प्रियनाथ मौजूद रही वहीं छिंदवाड़ा जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार उपस्थित थे। इस दौरान सिंघार ने सिंधिया और भाजपा पर जमकर हमला बोला और आरोप लगते हुए कहा कि सिंधिया नेता नही अब गद्दार हो गए हैं। मुझे भी खरीदने की कोशिश की गई थी पर मै सच्चा आदिवासी हूं मैने कांग्रेस नही छोड़ी। वहीं जीतू पटवारी ने भाजपा को करारा जवाब देने के लिए कांग्रेस को प्रचंड बहुमत से जिताने का जनता से अनुरोध किया। पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनता को सम्बंधित करते हुए कहा कि आपका जोश देख कर मेरा खून 2 किलो ग्राम बढ़ गया। पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना नामांकन रैली में शामिल नहीं हुए जहां उन्होंने सोमवार को रैली में शामिल होने की बात कही थी वहीं वे रैली के दौरान नदारद दिखे जबकी उनके बड़े बेटे जय सक्सेना रैली में शामिल रहे। 2. विवेक बंटी साहू कल दाखिल करेंगे नामांकन भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू कल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा प्रदेश प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार सहित जिले के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में लोकसभा चुनाव का नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करवाने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा सहित अन्य अतिथि सुबह 11:30 बजे स्थानीय दशहरा मैदान में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। 3. नकुलनाथ परिवार के साथ पहुंचे नामांकन दाखिल करने कांग्रेस से लोकसभा सीट के प्रत्याशी सांसद नकुलनाथ ने आज सुबह लगभग 11 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पूर्व सांसद अलकानाथ और नकुलनाथ की पत्नी प्रियानाथ मौजूद रहीं। नामांकन दाखिल करने से पहले नकुलनाथ ने सपरिवार गृह निवास शिकारपुर में स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की जिसके बाद वे कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहीं पूर्व केबिनेट मंत्री दीपक सक्सेना की नामांकन रैली में शामिल होने की बात कल सामने आयी थी जिसके बाद आज दीपक सक्सेना नामांकन भरने के दौरान दिखाई नही दिए। 4. 13476 मतदान कर्मी कराएंगे लोकसभा चुनाव आगामी लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण 27 और 28 मार्च को उनकी पदस्थापना के विधानसभा मुख्यालय पर आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शीलेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में 3-3 घंटे का सभी विधानसभा मुख्यालयों पर दोनों ही दिन दो पालियों में सुबह 9.45 से दोपहर 01 बजे तक और दोपहर 1.45 से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिसमे पहले दिन की दोनों पालियों को मिलाकर 8769 और दूसरे दिन की दोनों पालियों को मिलाकर 4707 मतदान कर्मियों को विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस प्रकार लोकसभा निर्वाचन के लिए कुल 13476 मतदान कर्मियों को 183 मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। 5. सब्जी व्यापारी महिला समूह ने थामा भाजपा का दामन भाजपा में शामिल होने का क्रम लगातार जारी है इसी क्रम में आज बड़ी संख्या में दीनदयाल पार्क सब्जी व्यापारी महिला समूह द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण की गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव अध्यक्ष महिला मोर्चा गरिमा प्रतीक दामोदर ने पार्टी का गमछा पहनाकर नए सदस्यों का स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सब्जी व्यापारी शामिल थे। 6. 35 डिग्री तक पहुंचा पारा जिले में बीते दो दिनों से तापमान में अचानक उछाल आ गया है मौसम साफ होने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है तेज तापमान होने से दोपहर तक पर 35 डिग्री तक पहुंच जा रहा है जिससे गर्मी का एहसास भी बढ़ रहा है वही मौसम विशेष शब्दों का मानना है कि मौसम साफ होने से तापमान में 2 से 3 डिग्री की उछाल आ सकती है। 7. फैक्ट्री में टैंक पलटने से दबे तीन मजदूर उद्योगिक क्षेत्र लोधीखेड़ा के बोरगांव स्थित एव्हीजी फैक्ट्री में टैंक पलटने से तीन श्रमिक दब गए। इनमें से एक श्रमिक की मौत की खबर है हालांकि अभी मजदूर की मौत की आधिकारिक पुष्ठी नही हो पाई है। हादसे में दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें नागपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई। घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। इधर सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मिली जानकारी के अनुसार बोरगांव स्थित एव्हीजी कंपनी जो शराब बनाने का काम करती है। इस फैक्ट्री में ज्यादातर श्रमिक बिहार से आकर काम करते हैं। 8. दिल्ली से आए कवियों ने शहरवासियों को खूब गुदगुदाया प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी होली के शुभ अवसर पर श्री सुगम मानस मंडल द्वारा 69वें कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे दिल्ली सहित कई प्रदेशों के कवि शामिल हुए जिनमें दिल्ली से आए कवि प्रवीण शुक्ला खरगोन के कवि डॉक्टर शुभम सिंह मनहर उदयपुर की कवयित्री दीपिका माही कानपुर के कवि जोहर कानपुरी शाहजहांपुर के कवि दिनेश देसी घी इटावा के गौरव चौहान और राजस्थान के कवि सिकरवार के द्वारा मौजूद लोगों को शानदार कविताएं सुनाई और प्रतिभा से लोगों को खूब हंसाया और देश की वर्तमान समय की सियासत पर भी हास्यात्मक व्यंग किए। 9. आठ दिनों से लापता युवक का शव कुएं में मिला पांढुर्णा विकासखंड के ग्राम इटावा ढाना निवासी युवक दिनेश टेकाम का शव खेत के कुएं में मिला परिवार जनों के अनुसार दिनेश आठ दिनों से घर से लापता था पांढुर्णा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया गया है एवं मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है