Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
26-Mar-2024

सागर/सागर के सुरखी विधानसभा क्षेत्र के बिलहरा में नारी शक्ति वंदन और भाई दूज कार्यक्रम में शामिल होने आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बहनों ने पुष्प वर्षा करते हुए बुंदेली परंपरा अनुसार गर्म जोशी के साथ स्वागत किया डॉ मोहान यादव में सभी बहनों का अभिवादन करते हुए कार्यक्रम में शामिल सभी बहनों का धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा के अनुसार बहनों के द्वारा हमारे माथे पर लगाया जाने वाला टीका और हाथ में बांधा जाने वाला रक्षा सूत्र ही हमारी शक्ति का आधार है कार्यक्रम के दौरान बुंदेली नृत्य की प्रस्तुति की गई तथा जगह जगह मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बुंदेली परंपरा अनुसार क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया। मंच पर मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ली इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा - उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का लाड़ली बहनों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों द्वारा उनके द्वारा बनाये गए उत्पादों को मुख्यमंत्री डा. यादव को भेंट किया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा. यादव का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।