Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
26-Mar-2024

#indianarmy व्हीकल फैक्ट्री ने बनाया अपग्रेडेड माइंस प्रोटेक्शन व्हीकल| EMS TV 26-Mar-2024 नक्सली क्षेत्रों में लैंड माइंस हमले में अब हमारे जवान सुरक्षित रह सकेंगे। व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर में अपग्रेडेड माइंस प्रोटेक्शन व्हीकल (MPV 6X6) बनाया गया है जो आतंकवाद और नक्सलवाद प्रभावित इलाकों में बहुत उपयोगी है। यह वाहन बारूदी सुरंगों से सेना या अर्द्धसैनिक बलों को नुकसान पहुंचाने के दुश्मन के मंसूबे नाकाम कर देगा। 1500 किलो लैंड माइंस विस्फोट के बाद भी इसके अंदर बैठे जवान सुरक्षित रहेंगे। जल्द ही यह वाहन सेना के बेड़े में शामिल होगा। होली में दिन भर ड्यूटी करने के बाद अगले दिन पुलिस की होली होती है। इस दिन सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारी एक साथ होली खेलते है और एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाते है। जबलपुर पुलिस लाइन में भी आज पुलिस की होली हुई जहां आईजी डीआईजी कलेक्टर एसपी से लेकर सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए हैं इस दौरान सभी ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और डीजे पर जमकर डांस किया। जबलपुर पुलिस के द्वारा अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम जबलपुर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र में किए गए हैं जहां जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने आज विभिन्न थाना क्षेत्र का भ्रमण किया जहां मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए शांति पर्व होली पूरे जबलपुर शहर में संपादित करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है जबलपुर शहर में होली का पर्व बड़े ही हर्ष के साथ मनाया जाता है पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह द्वारा सख्त निर्देश दिए गए हैं इसी के चलते थाना गढ़ा क्षेत्र के चेकिंग पॉइंट पर टू व्हीलर गाड़ी में तीन लोग सवार होकर हुड़दंग मचाते हुए शांति व्यवस्था को भांग करते हुए पाए गए पहले तो उनकी गाड़ियों की हवा निकल गई और फिर उनसे उठक बैठक भी लगवाए गए हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट में वृंदावन सा नजारा दिखाई दिया। होली महोत्सव पर चैतन्य महाप्रभु का 11 फलों के रस से स्वामी रामचंद्र दास जी महाराज ने पूजा अभिषेक किया गया। स्वामी जी ने उद्बोधन में कहा चैतन्य महाप्रभु जी ने आज से 400 वर्ष से पहले हरे कृष्ण महामंत्र से संकीर्तन कर पूरे विश्व में क्रांति लाई।कार्यक्रम का संचालन शरद अग्रवाल आभार डॉ सुधीर अग्रवाल द्वारा किया गया।