Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
25-Mar-2024

1. दीपक सक्सेना नाथ के साथ पूर्व मंत्री और विधायक दीपक सक्सेना कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ के प्रस्तावक होंगे नकुलनाथ कल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ अपना नामांकन कलेक्ट्रेट कार्यालय में दाखिल करेंगे बता दे कि दीपक सक्सेना के पुत्र अजय सक्सेना ने हाल ही में कुछ पार्षदों और कांग्रेस पदाधिकारी के साथ जाकर भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सामने भाजपा की सदस्यता ली है इसके बाद दीपक सक्सेना ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था उनके इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस पार्टी टूटती नजर आ रही थी लेकिन दीपक सक्सेना के प्रस्तावक बनने के बाद एक बार फिर कांग्रेस में जोश आ गया है। 2. नाथ परिवार का हुआ छिंदवाड़ा आगमन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं सांसद नकुलनाथ के साथ अलका नाथ और प्रियनाथ का भी आज दोपहर विशेष वायुयान से ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर आगमन हुआ। नकुलनाथ कल कमलनाथ एवं सपरिवार छोटी बाजार स्थित नगर शक्तिपीठ व श्रीराम मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद नामांकन रैली में सम्मिलित होंगे। जिसके बाद पुराना बस स्टैण्ड मानसरोवर कॉम्प्लेक्स में विशाल जनसभा में सम्मिलित होंगे। 3. मुख्यमंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष की उपस्थिति मे बंटी भरेंगे नामांकन जहां एक ओर आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ का आगमन हुआ वही 27 मार्च को मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति में विवेक बंटी साहू अपना नामांकन दाखिल करेंगे। जिसके बाद स्थानीय दशहरा मैदान में दोपहर साढ़े बारह बजे आमसभा को संबोधित करेंगे। 4. पुलिकर्मियों ने जान जोखिम में डाल बचाई युवकों की जान जुन्नारदेव क्षेत्र के ग्राम लमानिया नदी पुल पर से अनियंत्रित होकर दो मोटर साइकिल सवार गाड़ी सहित गहरे पानी में गिर गए वहीं से गुजर दो पुलिसकर्मियों ने साहस और समझदारी से जांबाज प्रधान आरक्षको ने अन्य लोगों के सहयोग से अपनी जान को जोखिम में डालकर गहरे पानी में से दोनो मोटर साइकिल सवार और उनकी हीरो हांडा साइन क्रमांक एमपी-28- एन डी 0282 को नदी के गहरे भाग से सुरक्षित निकाल उनकी जान बचाई। 5.धूमधाम से मना होली का त्यौहार देशभर में रंगों का त्योहार होली बड़ी धूमधाम से मनाया गया सुबह से ही लोग रंगों में सराबोर नज़र आए वहीं देर रात तक लोगों ने इसका आनंद लिया। लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगा कर होली मिलते नज़र आये। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होली का मनाया जाने वाला यह त्यौहार रंगों और उत्सव का त्योहार है। न सिर्फ बच्चे बल्कि बड़ों में भी इस त्योहार को लेकर खासा उत्साहित रहते हैं। होली का त्योहार सभी धर्म के लोग बड़े प्रेम से मनाते हैं। 6. कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने दी होली की शुभकामनाएं छिंदवाड़ा में आसपास के सभी क्षेत्र में होली का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया इस दौरान मुख्य रूप से राजनेता से लेकर प्रशासनिक अधिकारी अधिकारियों ने भी जमकर रंगों का त्यौहार मनाया और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह और एसडीएम के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी रंग गुलाल लगाकर होली खेली इस दौरान कार्यक्रम में सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे और बड़ी सादगी के साथ होली का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया वहीं शीलेन्द्र सिंह ने सभी जिले वासियों को होली पर की बधाई दी। 7. पूर्व केबिनेट मंत्री ने जमकर खेली होली प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह ने अपने घर में समर्थकों के साथ जमकर होली खेली चंद्रमा सिंह चौधरी ने गाने की धुन पर जमकर ठुमके लगाए और रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक पूर्व कैबिनेट के घर होली मनाने पहुंचे