कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सोनिया गांधी और राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। खड़गे ने इलेक्टोरल बॉन्ड कांग्रेस के बैंक अकाउंट पर IT की कार्रवाई पर बात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को असहाय बनाकर केंद्र सरकार फ्री और फेयर चुनाव की बात करती है। ऐसा नहीं हो सकता। हमारे खाते रिलीज किए जाने चाहिए। वही राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए। किसी कोर्ट ने चुनाव आयोग ने कुछ नहीं कहा। यहां कोई लोकतंत्र नहीं है। सोनिया गांधी ने कहा- कांग्रेस द्वारा लोगों से इकट्ठा किए गए पैसे को फ्रीज कर दिया गया है। इस चुनौतिपूर्ण स्थिति में भी हम अपनी तरफ से प्रभावी चुनाव प्रचार के हर संभव प्रयास कर रहे हैं। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के पैसे पर जानबूझकर हमला किया जा रहा है। यह अलोकतांत्रिक है।