Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
16-Mar-2024

200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़ी MP के नर्मदापुरम में शुक्रवार रात को भी 200 से ज्यादा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। रात 10.30 बजे ढोल-बाजे के साथ कांग्रेस के पूर्व पार्षद एवं एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष रहे सम्राट तिवारी ने अपने 100 समर्थकों के साथ भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह राज्यसभा सदस्य माया नारोलिया प्रदेश उपाध्यक्ष संभागीय प्रभारी पंकज जोशी जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने भाजपा का व भगवा गमछा पहनाकर भाजप की सदस्यता दिलाई। मंडला डिंडोरी छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में ऑरेंज अलर्ट मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन यानी 19 मार्च तक ओले-बारिश का दौर चलेगा। मार्च में तीसरी बार शनिवार से मौसम बदलेगा। मंडला डिंडोरी छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं जबकि 40 से 50Km प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान भी है। खजुराहो के सपा प्रत्याशी का ऐलान एक-दो दिन मेंं लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और सपा के बीच समझौता हुआ है। कांग्रेस-सपा के गठबंधन में एमपी की खजुराहो लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गई है। खजुराहो सीट पर एक-दो दिन में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की घोषणा हो सकती है। संभवत: 18 मार्च को कांग्रेस की CEC के पहले सपा के प्रत्याशी के नाम का ऐलान हो सकता है। तड़के 4 बजे भस्म आरती में दोनों शामिल हुए भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने IPL शुरू होने से पहले शनिवार को महाकाल के दर्शन किए। वे पत्नी तान्या वाधवा के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचे। तड़के 4 बजे भस्म आरती में दोनों शामिल हुए।