Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
13-Mar-2024

डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर ने 32वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर वर्ष 2023 में पाठ्यक्रम पूर्ण करने वाले यूजी के 1391 पीजी के 674 एवं पीएचडी के 122 विद्यार्थियों सहित कुल 2187 डिग्री सर्टिफिकेट आज (13/03/2024) डिजिलॉकर पर जारी कर दी है। सम्बंधित विद्यार्थी अब अपनी डिजिटल डिग्री डिजिलॉकर से भी निकाल सकते हैं | परीक्षा नियंत्रक डॉ एस पी गादेवार ने बताया कि वर्ष 2023 पाठ्यक्रम पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों के ग्रेड शीट एवं ट्रांसक्रिप्ट भी उपलब्ध कराने का कार्य भी प्रगति पर है जो जल्द ही विद्यार्थियों को डिजिलॉकर पर उपलब्ध हो जाएगा।। एक तरफ वे आज दीक्षांत में डिग्री फाइल प्राप्त कर रहे हैं दूसरी तरफ उनकी डिजिटल डिग्री भी आज से ही उपलब्ध है। यह विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि है। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान में विश्वविद्यालय ने एक कीर्तिमान स्थापित करते हुए यह कार्य संभव किया है। भारत सरकार ने डिजिटल डिग्री की मान्यता मूल डिग्री के बराबर कर दी है अत: हमारे विद्यार्थी डीजीलाकर पर उपलब्ध डिजिटल अकादमिक सर्टिफिकेट का उपयोग कर देश को डिजिटल रूप से सशक्त समाज और ज्ञान अर्थव्यवस्था में बदलने मे सहभागी बनें|