1. नकुलनाथ Vs विवेक बंटी साहू छिंदवाड़ा लोकसभा से चुनावी तस्वीर साफ करते हुए आज भाजपा ने मध्य प्रदेश की बाकी बची 5 सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है जिसमें छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू को नकुलनाथ के विरुद्ध प्रत्याशी घोषित किया है अब लोकसभा का चुनाव दो युवा चेहरे के बीच लड़ा जाएगा। जहां पिछले दो बार विवेक बंटी साहू ने विधानसभा चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ लड़ा था वही तीसरी बार लोकसभा चुनाव नकुलनाथ और विवेक बंटी साहू के बीच लड़ा जाएगा। 2. चुनाव के बाद लाड़ली बहनों को भूल जाएगी भाजपा - नकुलनाथ पांढुर्ना विधानसभा के मारूड़ एवं बड़चिचोली में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भव्य सम्मेलन आयोजित किया गया। आयोजित सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ पहुंचे जहां नकुलनाथ ने भाजपा को घेरते हुये कहा कि भाजपा राजनीतिक लाभ के लिये कुछ भी कर सकती है। भाजपा ने पांढुर्ना की जनता को ठगा है। राजनीतिक लाभ प्राप्त करने के लिये भाजपा ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पांढुर्ना को जिला तो घोषित कर दिया। लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा लाड़ली बहनों को भी भूल जायेगी एवं जो 12 सौ रुपये मिल रहे हैं वो भी नहीं मिलेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मारुड व बड़चिचोली में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये कहा कि संतरा की फसलों को जिले से बाहर भेजे के संसाधन नहीं हुआ करते थे अब रैक से देश के कोने-कोने में भेजे जा रहे हैं। सरकार किसी भी दल की रही हो विकास के कोई काम मैंने रूकने नहीं दिये और आगे भी नहीं रूकने दूंगा। आयोजित दोनों ही सम्मेलन में पांढुर्ना विधायक निलेश उइके पूर्व विधायक जतन उइके गोविंद राय विजय चौधरी विश्वास काम्बे सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारीगण व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 3. प्रियनाथ की गेहूं कटाई का वीडियो आया सामने अपने अनोखे अंदाज से प्रचलित सांसद नकुलनाथ की पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री बहु प्रियानाथ का एक और नया अंदाज देखने को मिला। पांढुर्णा विधानसभा क्षेत्र के लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए पांढुर्ना पहुंची थी इसी दौरान प्रियानाथ का अनोखा अंदाज देखने मिला। खेत मे काम कर रही कुछ महिलाओं को गेहूं की कटाई करते देख प्रियानाथ खुद को रोक नहीं पाई और उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और खेत में जाकर किसानों से उनका हालचाल जाना और महिलाओं से मिली इस दौरान उन्होंने गेहूं की कटाई भी की जिसका वीडियो भी सामने आया है। 4. पूर्व विधायक गंभीर सिंह सहित कांग्रेस के 40 नेता भाजपा में शामिल कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। चौरई के पूर्व कांग्रेस विधायक गंभीर सिंह सहित कांग्रेस के 40 से अधिक नेताओं ने बुधवार को भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा ज़िला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा प्रदेश संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा सौरभ ठाकुर सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे। 5. गर्मी का असर नींबू हुआ और खट्टा गर्मी की शुरू होते ही नींबू के दाम आसमान छूने लगे हैं रिटेल मार्केट में नींबू की कीमत 200 रुपए प्रति किलो बिक रहा है वही बाजार में 10 रुपए के दो नींबू बिक रहे हैं अचानक तापमान में आई बढ़ोतरी के साथ ही नींबू के दाम भी आसमान छूने लगे हैं नींबू के दाम में तेजी आने से नींबू किचन से बाहर होते नजर आ रहा है वही नींबू से जुड़ी हुई चीजों पर भी इसका असर देखा जा सकता है। 6. कलेक्टर शीलेंद्र सिंह को राज्यपाल ने किया सम्मानित कलेक्टर शीलेंद्र सिंह को छिंदवाड़ा में करोड़ों की जमीन में अतिक्रमणकारियों से अतिक्रमण मुक्त करने एवं स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार लाने के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से मध्यप्रदेश राज्यपाल मंगू भाई पटेल के द्वारा सम्मानित किया गया। 7. तेंदुए का मिला शव पूर्व मंडल के चौरई रेंज के अंतर्गत आने वाले बादलपार के पास मंगलवार शाम तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया बादलपार और हिर्री के बीच चौरई वन परिक्षेत्र के अंतर्गत पेंच नेशनल पार्क से लगे हिस्से में 2 वर्षीय मादा तेंदुए का शव मिलने की सूचना मिलने पर वन अमला मौके पर पहुंचा जहां जांच पर देखा गया कि जिस स्थान पर तेंदुए का शव मिला है वहीं पर बाग के भी पगमार्क हैं जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि बाघ और तेंदुए के आपसी संघर्ष के कारण मौत हुई है तेंदुए के शव के आसपास इसके कुछ निशान भी है मिले हैं। 8. एबीवीपी ने केरल में हुई छात्र की हत्या का किया विरोध एबीवीपी के कार्यकर्ताओ द्वारा केरल के वेटनेरी विश्वविद्यालय में SFI के गुंडों के द्वारा छात्रो के साथ मार पीट कर छात्रों की हत्या कर दी गई जिसके विरोध में आज राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय परिसर में SFI के खिलाफ प्रदर्शन किया गया और केरल सरकार से यह मांग की गई की उन सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए और SFI जैसे संगठनों को बैन किया जाए ताकि आगे चल कर विश्वविद्यालय परिसर के अंदर इस प्रकार की घटना न हो। 9. कराते प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी पंजाब रवाना पंजाब विश्विद्यालय चंडीगढ में अयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप 2023-24 आयोजित होना है जिसके लिए आज राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय के प्रतिभागी भी शामिल हैं जो आज प्रतियोगिता के लिए रवाना हुए। प्रतियोगिता में देश की 120 यूनिवर्सिटी की टीम भाग ले रही है। जिसमे छिंदवाड़ा से कराटे खिलाड़ी खिलाड़ियों में रंजना पटले वाणी जैन डिंपल गावंडे संगम गावंडे आरती निशा कुमरे है।