Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
13-Mar-2024

लोकसभा चुनाव से पहले बुधवार को कांग्रेस ने नारी न्याय गारंटी योजना का वादा किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया। इसके तहत कांग्रेस ने गरीब महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए की मदद का वादा किया है। साथ ही कहा कि सरकारी नियुक्तियों में महिलाओं को आधा हक दिया जाएगा। इसके अलावा शक्ति का सम्मान अधिकार मैत्री व सभी जिला मुख्यालयों में कामकाजी महिलाओं के लिए कम से कम एक सावित्री बाई फुले होस्टल बनाएंगे और पूरे देश में इन होस्टल की संख्या दोगुनी की जाएगी।