Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
02-Mar-2024

सिंधिया के गढ़ में राहुल की यात्रा! चंबल पुल को क्रॉस कर प्रवेश करेंगे राहुल गांधी की यात्रा प्रदेश में 5 दिन रहेगी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर मध्यप्रदेश आ रहे हैं। उनकी ये यात्रा प्रदेश में 5 दिन रहेगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर-चंबल से यात्रा की शुरुआत होगी। शनिवार दोपहर 2 बजे राहुल गांधी चंबल पुल को क्रॉस कर राजस्थान से मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश करेंगे। एमपी के 24 पूर्व मंत्रियों को बेदखली का नोटिस मध्यप्रदेश की राजधानी में बंगला खाली नहीं करने वाले पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों को बेदखली का नोटिस जारी किया गया है। ऐसे 28 नेताओं के बंगले के बाहर नोटिस चस्पा किया है। इनमें 24 पूर्व मंत्री और 4 पूर्व विधायक शामिल हैं। संबंधित अफसरों का कहना है कि बंगला खाली नहीं किया तो 10 दिन का एक और नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद ताला तोड़कर जबरन बंगला खाली कराया जाएगा। रायसेन में रोड क्रॉस करते दिखा टाइगर रायसेन-भोपाल मार्ग पर शनिवार सुबह टाइगर रोड क्रॉस करते दिखा। वह हिरणखेड़ा की ओर जा रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने वीडियो बना लिया। वन विभाग की टीम टाइगर के मूवमेंट वाले एरिया में पहुंची है। ग्वालियर-उज्जैन समेत 21 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आने से मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम बदल गया है। प्रदेश के 24 जिलों में बारिश हुई है। 5 मार्च को फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इसका असर भी प्रदेश में देखने को मिलेगा। इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश में गर्मी का असर भी देखने को मिला। शिवपुरी को छोड़ बाकी शहरों में दिन का टेम्प्रेचर 30 डिग्री के पार ही रहा।