राज्य
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं पर हुए अत्याचार के विरोध में प्रदेश के कई जिलो में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदर्शन किया। भाजपा ने पश्चिम बंगाल सरकार का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला जलाया।साथ ही राष्ट्रपति से बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बंगाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते पैदल मार्च किया।