Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
18-Jan-2026

जबलपुर: बरेला थाना क्षेत्र के एकता चौक पर रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। दोपहर करीब 2 बजे जब हाईवे किनारे मजदूर भोजन कर रहे थे तभी एक तेज रफ्तार सफेद क्रेटा कार अनियंत्रित होकर उन पर चढ़ गई। इस हृदयविदारक घटना में दो महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए। हादसे के समय मजदूर डिवाइडर की पेंटिंग और सफाई का काम कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा और मजदूरों को कुचलता हुआ फरार हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज पहुँचाया जहाँ 7 मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।


खबरें और भी हैं

कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की शिफ्टिंग का दूसरा चरण अब शुरू होने जा रहा है l नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी यानी NTCA से इसकी अनुमति मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं इस चरण में एक मेल और चार फीमेल समेत कुल पांच बाघों को कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा l दरअसल बाघों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित करने का यह क्रम राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या और वितरण को बेहतर करने के साथ-साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित परिस्थितियों को कम करने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जा रहा है l इससे पहले क्रम के पहले चरण में दो मेल और तीन फीमेल समेत पांच बाघों को कॉर्बेट से राजाजी के ईस्टर्न जोन में भेजा गया था l अब दूसरे चरण में पांच और बाघों को राजाजी के वेस्टर्न जोन में भेजे जाने की तैयारी है. ण्डाचौक स्थित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। पहले कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में आग लगने शुरू