Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
20-Jan-2026

बलपुर की संस्कारधानी में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।थाना रांझी क्षेत्र के मानेगांव में अज्ञात बदमाशों ने आयुष सोनकर नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी।घटना सुबह के समय की बताई जा रही है जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।मामले की जांच में थाना रांझी पुलिस जुटी हुई है। जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहास में एक विधवा महिला ने सरपंच परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।आवेदिका रश्मि प्रजापति का आरोप है कि क्षेत्रीय सरपंच गौरीशंकर पटेल व उनके परिजन बीते चार माह से जातिसूचक गालियां देकर प्रताड़ित कर रहे थे।शनिवार रात आरोपियों ने घर में घुसकर तलवार और कुल्हाड़ी से हमला किया और गोली मारने की धमकी दी।हमले में महिला के ससुर गंभीर रूप से घायल हुए जिनके हाथ में 14 टांके आए और हड्डी फ्रैक्चर हो गई।पीड़ित परिवार ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है वहीं पुलिस जांच में जुटी है। मेडिकल कॉलेज में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन भुगतान और स्थायीकरण की मांग को लेकर हड़ताल शुरू कर दी।हड़ताल के चलते साफ-सफाई वार्ड सेवाएं और अन्य आवश्यक कार्य प्रभावित हुए। कर्मचारियों का आरोप है कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। जबलपुर में मां बंगलामुखी की भव्य शोभा यात्रा के 26 वर्ष पूरे हो गए।शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पूरे जबलपुर में भ्रमण करती है।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भक्ति गीतों और जयकारों के साथ शामिल होती है। हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई


खबरें और भी हैं

कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की शिफ्टिंग का दूसरा चरण अब शुरू होने जा रहा है l नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी यानी NTCA से इसकी अनुमति मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं इस चरण में एक मेल और चार फीमेल समेत कुल पांच बाघों को कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा l दरअसल बाघों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित करने का यह क्रम राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या और वितरण को बेहतर करने के साथ-साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित परिस्थितियों को कम करने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जा रहा है l इससे पहले क्रम के पहले चरण में दो मेल और तीन फीमेल समेत पांच बाघों को कॉर्बेट से राजाजी के ईस्टर्न जोन में भेजा गया था l अब दूसरे चरण में पांच और बाघों को राजाजी के वेस्टर्न जोन में भेजे जाने की तैयारी है. ण्डाचौक स्थित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। पहले कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में आग लगने शुरू