जैन समाज के राष्ट्र संत आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के देवलोक गमन होने पर वैवैश्विक स्तर पर शोक की लहर व्याप्त। श्री दिगम्बर जैन पंचायत सभा द्वारा मंगलवार को जबलपुर के गोलबाजार में सर्वधर्म विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया। विनयांंजलि सभा में स्वामी चैत्यानंद स्वामी अशोकानंद ज्ञानेश्वरी दीदी विभानंदगिरी के अलावा मुस्लिम समाज और ईसाई समाज और सिख समाज के प्रतिनिधियों ने आचार्य श्री के चरणों में अपनी विनयांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि जैन धर्म के प्रवर्तक होने के बावजूद आचार्य श्री ने केवल सर्वधर्म सदभाव का संदेश दिया। यही वजह है कि सिर्फ जैन धर्म के अनुयायी बल्कि हर धर्म के अनुयायी आचार्य श्री में विशेष आस्था रखते हैं। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज जैन संत नहीं बल्कि जन-जन के संत थे। हम सभी सौभाग्यशाली है कि हमने इस धरती पर साक्षात भगवान के न केवल दर्शन किए बल्कि आर्शीवाद भी प्राप्त किए। आचार्य श्री इस युग के भगवान थे। जिस तरह माँ नर्मदा के दर्शन करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और पाप कट जाते है ठीक उसी तरह से आचार्य श्री के दर्शनों से भी हम सभी कृतार्थ हुए है और आगे भी होंगे। आचार्य श्री की संलेखना सामाधि के बाद जबलपुर के गोलबाजार परिसर में बने विशाल पंडाल में खचाखचा भीड़ थी जिसमें न केवल जैन समाज बल्कि अन्य सामाजों के लोग विभिन्न सामाजिक सांस्कृतिक संस्थाओं के लोग भी एकत्रित थे। विनयांजलि सभा में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू विधायक लखन घनघोरिया विधायक अशोक रोहाणी विधायक अभिलाष पांडे भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभास साहू कांग्रेस नेता दिनेश यादव डॉ़नीलेश जैन एक्सप्रेस समूह के चेयरमेन सनत जैन जैन पंचायत सभा के वैâलाश जैन अशोक सिंघई अनिल जैन गुड्डा भाजपा पार्षद कमलेश अग्रवाल लायन नरेंद्र जैन संजय चौधरी संजीव चौधरी प्रदीप जैन पारस कांग्रेस पार्षद अयोध्या तिवारी भाजपा पार्षद रजनी कैलाश साहू सहित हजारों की तादाद में लोग मौजूद थे।