राज्य
मध्यप्रदेश में कांग्रेस राम यात्रा निकालने जा रही है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसकी घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस यात्रा में भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार से उनके वादों को पूरा करने के लिए कहा जाएगा। पटवारी ने कहा कि यात्रा का समय अभी तय किया जाना बाकी है। राम यात्रा के जरिए हम याद दिलाएंगे कि महंगाई कम करो। हर घर में बेरोजगारों की लंबी कतार है। युवाओं को रोजगार दिलाएं। बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार ने संकल्प पत्र में अद्भुत अकल्पनीय वादे जो किसानों से किए हैं उनको पूरा करे।