एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल MP में 64 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले एमपी सरकार ने शुक्रवार की देर रात अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी की है जिसमें 64 अधिकारियों के नाम है। ये वे अधिकारी है जो लंबे समय से एक ही क्षेत्र में थे। इन अधिकारियों के ट्रांसफर के साथ ही कई जिलों के संयुक्त कलेक्टर और डेप्युटी कलेक्टर भी बदल दिए गए है मध्यप्रदेश सीएम के बेटे की आज पुष्कर में शादी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे वैभव यादव की आज पुष्कर (अजमेर) के रिसोर्ट में शादी होगी। इससे पहले आज सुबह करीब सवा 11 बजे सीएम अपने परिवार के साथ ब्रह्मा मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। शादी में वर-वधु पक्ष के रिश्तेदारों के अलावा चुनिंदा मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया है। मेडिकल स्टोर संचालक का आरोप-सैलाना विधायक ने मांगे 1 करोड़ रतलाम जिले के बाजना में मेडिकल स्टोर संचालक ने सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार पर 1 करोड़ रुपए मांगने का आरोप लगाया है। स्टोर संचालक ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी किया है। विधायक डोडियार का कहना है कि बाजना में 30 साल से अवैध रूप से मेडिकल स्टोर का संचालन किया जा रहा है। मैंने खुद कार्रवाई के लिए तीन घंटे धरना दिया है। खुद को सीएम का OSD बताकर 20 लाख ठगे खुद को मुख्यमंत्री का OSD बताकर दो जालसाजों ने 12 सरकारी कर्मचारियों से 20 लाख रुपए से अधिक की ठगी की है। यह रकम 6 से अधिक बैंक खातों में ट्रांसफर कराई जाती थी। इनमें 2 खाते भोपाल के हैं। जालसाजों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उनके निशाने पर शिक्षा विभाग के कर्मचारी थे। दोनों बीते 3 महीनों से टीकमगढ़ और निवाड़ी में सक्रिय थे। शुक्रवार को दोनों को जेल भेज दिया गया। सिंधिया के खेल महोत्सव पर केपी यादव का मिनी मैराथन केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा पिछले दिनों आयोजित कराए गए खेल महोत्सव के बाद अब लोकसभा सांसद केपी यादव मिनी मैराथन का आयोजन कराने जा रहे हैं। गुना में इस मैराथन का आयोजन रविवार को होगा। पीजी कॉलेज के खेल प्रशाल में यह मिनी मैराथन आयोजित होगी।