Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
16-Feb-2024

लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में उथलपुथल मची हुई है। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेता एक के बाद एक पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होते जा रहे है। इन सबके बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम पिछले कई दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। कमलनाथ की गिनती कांग्रेस के सबसे सीनियर लीडर में की जाती है। 2018 में कांग्रेस का बनवास समाप्त कर वे सत्ता में बैठे थे। लेकिन 2013 में मिली हार के बाद उनके भाजपा में शामिल होने की लगातार अफवाहे फैल रही है। लेकिन इन दिनों कमलनाथ के प्रति भाजपा के नरम पड़े तेवर को देखकर लग रहा है कि कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अफवाहे सही साबित हो सकती है। एक के बाद एक भाजपा के नेता उन्हें भाजपा में शामिल होने का ऑफर दे रहे है। सुमित्रा महाजन के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमलनाथ के लिए भाजपा के दरवाजे खुले होने की बात कही है।