कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया जेल से रिहा यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और विधायक विक्रांत भूरिया को देर रात जेल से किया गया विक्रांत रोजगार दो या गिरफ्तार करो आंदोलन के बाद 13 फरवरी से भोपाल सेंट्रल जेल में बंद थे रिहाई के बाद बोले विक्रांत यह संघर्ष की शुरुआत है सरकार ने कांग्रेस विधायकों से मांगे 5-5 करोड़ के प्रस्ताव मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों ने मोहन सरकार पर भेदभाव के आरोप लगाए थे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में विधायकों ने पिछले हफ्ते राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात कर हस्तक्षेप की मांग की थी। सदन में विरोध से लेकर गर्वनर तक मुलाकातों के बाद अब सरकार ने कांग्रेस विधायकों से भी 5-5 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे हैं। बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों ने इस मामले को जोर-शोर से उठाया। कि बीजेपी विधायकों से विकास कार्यों के लिए 15-15 करोड़ के प्रस्ताव मंगाए हैं। ड्यूटी मैनेजर और साथीयों पर सांसद का आरोप X पर पोस्ट कर अकासा एयरलाइंस के ड्यूटी मैनेजर और साथीयों पर सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने लगाए गंभीर आरोप लगाया है। सांसद ने ड्यूटी मैनेजर इमरान और उसके साथियों द्वारा षड्यंत्र कर बड़ी हानि पहुंचाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। एक परिवार तक एक किलो पहुंचाने में सात रुपए खर्च 1.14 करोड़ परिवारों को हर महीने बंटने वाली 1500 टन मीट्रिक टन शक्कर की खरीदी से लेकर बांटे जाने में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। टेंडर के जरिए शक्कर 40.87 रु./किलो के हिसाब से खरीदी जा रही है। इस पर खर्चे के 7.03 रुपए जोड़कर यह उपभोक्ता तक 41.03 रुपए में पहुंचती है। हर साल यह खर्चा 8 करोड़ रुपए हो रहा है। इस मामले में खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। ग्वालियर-चंबल में 20-21 फरवरी को हल्की बारिश उत्तर भारत में 17 फरवरी से फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इसका असर मध्यप्रदेश में 20-21 फरवरी को देखने को मिल सकता है। दो दिन तक ग्वालियर और चंबल संभाग में हल्की बारिश हो सकती है। इससे पहले सुबह और रात में हल्की ठंड रहेगी। वहीं सुबह हल्के से मध्यम कोहरा भी रहेगा।