राज्य
मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। इसी के साथ बजट सत्र का अवसान हो गया। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि स्वस्थ वातावरण में पक्ष और विपक्ष ने अपनी बात रखी है। विधानसभा अध्यक्ष ने निष्पक्ष होकर पक्ष और विपक्ष को बोलने का मौका दिया है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष को धन्यवाद दिया। इससे पहले सदन में जल जीवन मिशन पर जमकर हंगामा हुआ। प्रदेश में ओला-पाला से फसलों को हुए नुकसान पर भी सदन में चर्चा हुई। विपक्ष ने तुरंत सर्वे कराकर नुकसान की भरपाई कराने की सरकार से मांग की। जिस पर सरकार ने कहा कि सर्वे का काम शुरू हो चुका है।