Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
14-Feb-2024

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच का आज दूसरा दिन है। किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर से हरियाणा में घुसने की कोशिश करेंगे। किसान मजदूर मोर्चा के कोऑर्डिनेटर सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि हर हाल में दिल्ली तक जाएंगे। वहीं हरियाणा के 7 जिलों में इंटरनेट बैन बढ़ाकर 15 फरवरी रात 12 बजे तक कर दिया गया है। यह पाबंदी अंबाला कुरुक्षेत्र कैथल जींद हिसार फतेहाबाद सिरसा में लागू रहेगी। भाजपा ने घोषित किए राज्यसभा उम्मीदवार भाजपा ने 27 फरवरी को हाेने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को 5 नामों की घोषणा की। इनमें मध्यप्रदेश से चार और ओडिशा से एक नाम शामिल है। केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को मध्यप्रदेश से प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ओडिशा से कैंडिडेट बनाया गया है। मध्यप्रदेश से अन्य तीन नामों में उमेश नाथ महाराज माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर शामिल हैं। UAE में पहले हिंदू मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा शुरू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के UAE दौरे पर हैं। वो आज शाम को अबु धाबी में 27 एकड़ में फैले पहले हिंदू मंदिर का उद्धाटन करेंगे। सुबह से मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हो गया है। मंदिर को बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था यानी BAPS ने बनाया है। इसकी लागत 700 करोड़ रुपए आई है। सेंसेक्स 520 अंक फिसलकर 71035 पर खुला शेयर बाजार में आज यानी बुधवार (14 फरवरी) को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 520 अंक की गिरावट के साथ 71035 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी में भी 165 अंक की गिरावट रही ये 21578 के स्तर पर ओपन हुआ।