Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
14-Feb-2024

भाजपा ने MP में घोषित किए उम्मीदवार! नाथ माया और गुर्जर के नामों का ऐलान नाथ माया और गुर्जर के नामों का ऐलान भाजपा ने 27 फरवरी को हाेने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को 5 नामों की घोषणा की। इनमें मध्यप्रदेश से चार और ओडिशा से एक नाम शामिल है। केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को मध्यप्रदेश से प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ओडिशा से कैंडिडेट बनाया गया है। मध्यप्रदेश से अन्य तीन नामों में उमेश नाथ महाराज माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर शामिल हैं। लिस्ट में मौजूदा सदस्य धर्मेंद्र प्रधान अजय प्रताप सिंह और कैलाश सोनी का नाम नहीं है। कमलनाथ ने कांग्रेस विधायकों को दिया डिनर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार रात कांग्रेस विधायकों को डिनर दिया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पीसीसी चीफ जीतू पटवारी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कई पार्टी विधायक शामिल हुए। ​ उज्जैन से कर्नाटक के 70 किसानों को अयोध्या भेजा दिल्ली जाना चाह रहे कर्नाटक के 70 किसानों को बुधवार को जबरदस्ती अयोध्या भेज दिया गया है। मंगलवार को ही किसानों को भोपाल से उज्जैन लाया गया। यहां शिप्रा में स्नान महाकाल दर्शन के बाद सभी को मैरिज हॉल में नजरबंद रखा गया। आज सुबह 7 बजे अयोध्या जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया गया। रीवा-सागर संभाग में बारिश का अलर्ट मध्यप्रदेश में 5वें दिन बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है। जबलपुर में मंगलवार रात पानी गिरा। आज सुबह कोहरा रहा। मौसम विभाग ने रीवा सागर संभाग और इनसे लगे ग्वालियर भिंड-दतिया में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। भोपाल में अगले 2 दिन बादल रहेंगे। मंत्री ने बताई लागत ब्याज और मरम्मत की राशि प्रदेश में टोल नाकों पर वाहनों पर वसूली का मामला विधानसभा में चर्चा में रहा। मध्यप्रदेश में 96 टोल बैरियर पर 7 हजार 571 करोड़ रुपए की वसूली की जा चुकी है। कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने सदन में पूछा कि अच्छी सड़क के नाम पर टोल संचालकों ने लागत से तीन से चार गुना तक की वसूली की है।