Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
27-Jan-2024

गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए जबलपुर के मुख्य रेलवे स्टेशन पर पुलिस अधीक्षक द्वारा यात्रियों के सघन चेकिंग के आदेश जारी किए गए हैं इन आदेशों का पालन करते हुए जीआरपी पुलिस ने कटनी से आए एक युवक को लगभग 2 लाख 45 हजार रुपए के समान के साथ गिरफ्तार किया है। इस युवक का नाम राम बोडानी है जो कटनी से मोबाइल और लैपटॉप लेकर आ रहा था। जिसे जीआरपी पुलिस ने सेकंड चेकिंग के दौरान पकड़ा है संबंध में जानकारी रहते हुए जीआरपी थाना प्रभारी बलराम यादव ने बताया कि पकड़े गए युवक से जब मोबाइल और लैपटॉप के संबंध में जानकारी मांगी गई तो वह कोई भी जानकारी नहीं दे सका। इसके साथ-साथ उसके द्वारा मोबाइल और लैपटॉप के दस्तावेज और बिल भी नहीं पाए गए जिसके चलते पुलिस ने इस युवक को गिरफ्तार कर मोबाइल और लैपटॉप जप्त कर लिया है। जबलपुर में पैसों को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान लाठी और बेसबाँल भी चले। इस घटना में दोनों ही पक्ष से आधा दर्जन लोग घायल हुए है। घटना के बाद दोनों ही पक्षों ने खमिरया थाने में अपनी-अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। दोनों ही पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो भी अब सामने आया है। बताया जा रहा है कि देव प्रकाश दुबे ने दूसरे पक्ष के राजेन्द्र सोनी को दो लाख दो हजार रुपए का ईटगिट्टी और अन्य सामान दिया था। राजेन्द्र सोनी ने 50 हजार रुपए तो दे दिए थे बाकी 1 लाख 52 हजार रुपए जब मांगे तो विवाद होने लगा। जबलपुर मोहन सरकार के पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री लखन पटेल का शनिवार को जबलपुर दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री लखन पटेल ने कहा कि स्वार्थ के चलते अब यह इंडिया गठबंधन खुद ही टूटने लगा है। उन्होंने ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर पूछे गए सवाल पर कहा कि उन्हें तो पार्टी भी गंभीरता से नहीं लेती। राहुल गांधी के पहनावे पर तंज कसते हुए मंत्री पटेल ने कहा... वो तो पहलवान बने घूम रहे हैं। जब कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भागना शुरू कर दियातो शायद अब उन्हें समझ आया होगा। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पटेल ने कहा कि भाजपा की तैयारी 365 दिन चौबीसों घंटे एवं साल भर चलती है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश में पूरी 29 सीटे लेकर आएगी। वही जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को भी मैदान में उतार रही है तो मंत्री पटेल ने कहा वे अपने शीर्ष नेतृत्व को भी उतार दे फिर भी फर्क नहीं पड़ेगा। जबलपुर में दिन दहाड़े बीच सड़क पर 18 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना 22 जनवरी की है जिसका सीसीटीवी फुटैज वायरल हुआ है। जहां प्रेमसागर निवासी रोहन चौधरी को पड़ोस में ही रहने वाले लख्खू चौधरी और गुठ्ठल चौधरी ने चाकू मारी थी। बीच सड़क पर हत्या करने का अब सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है वहीं हनुमानताल थाना पुलिस ने हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले मृतक रोहन आरोपी लख्खू चौधरी की पत्नी को साथ लेकर चला गया था उसी का बदला लेने के लिए आरोपियों ने हत्या को अंजाम दिया है। जबलपुर राजनीतिक धौंस जमाने के लिए शराब के नशे में धुत भाजपा नेता ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद भाजपा नेता अपने साथियों के साथ फरार हो गया है। घटना जबलपुर के पाटन थाना के चौधरी मोहल्ला की है। पाटन थाना पुलिस ने भाजपा नेता आशीष उसके साथी पप्पू और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।