Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
26-Jan-2024

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों के पार्टी कार्यालयों में झंडावंदन कार्यक्रम आयोजित किए गए और पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। मुख्य समारोह भाजपा प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुआ जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने झंडावंदन किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि लोकतंत्र और देश के संविधान की गरिमा में वृद्धि के लिए सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभाने का संकल्प लें। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हमें लोकतांत्रिक मूल्यों और देश के संविधान के प्रति अपने दायित्वों कर्त्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। हमें संविधान को और मजबूत बनाते हुए अपने कर्त्तव्यों और जिम्मेदारियों को लेकर आगे बढ़ना है।