राजौरा को गृह से हटाया संजय को जिम्मेदारी मध्यप्रदेश शासन ने सोमवार शाम को 12 IAS अफसरों के तबादले किए है। एसीएस राजेश राजौरा को गृह विभाग से हटाकर नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण भेजा है। उनका 3 साल बाद तबादला हुआ है। संजय दुबे को गृह विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश में उज्जैन नगर निगम आयुक्त के पद से हटाए गए रौशन कुमार सिंह को अब शासन ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें संचालक जनसंपर्क बनाया गया है। भोपाल में BRTS की 300 मीटर रैलिंग हटाई भोपाल के BRTS (बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) की 3 दिन में करीब 300 मीटर रैलिंग हटाई जा चुकी है। हलालपुर बस स्टैंड के सामने यह काम चल रहा है। रैलिंग के बाद कर्ब प्लेटफार्म भी हटेगा। अभी यह 50 मीटर ही हट सका है। इधर रात में ठंड ज्यादा होने से दिन में भी काम किया जा रहा है। मादा चीता ज्वाला ने 3 शावकों को जन्म दिया श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से एक और बड़ी खुशखबरी मिली है। मादा चीता ज्वाला ने सोमवार को 3 शावकों को जन्म दिया है। इसकी जानकारी केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आज सुबह करीब 8 बजे अपने X हैंडल पर पोस्ट करके दी है। इससे पहले ज्वाला ने 27 मार्च 2023 को 4 शावकों को जन्म दिया था। वहीं 3 जनवरी को मादा चीता आशा ने 3 शावकों को जन्म दिया था। सर्द हवाओं से पूरे मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ गई है सर्द हवाओं से पूरे मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। दतिया ग्वालियर राजगढ़ खजुराहो रीवा और पचमढ़ी की रातें शिमला जम्मू धर्मशाला-देहरादून से भी ठंडी हैं। दतिया में टेम्प्रेचर रिकॉर्ड 2.8 डिग्री पहुंच गया है मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले एक-दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। 26 जनवरी के बाद दिन-रात के टेम्प्रेचर में बढ़ोतरी होने का अनुमान है।