Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
20-Jan-2024

MP में अलर्ट! सीजन की दूसरी सबसे सर्द रात सुबह बूंदाबांदी उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं से पूरा मध्यप्रदेश ठिठुर गया है। भोपाल रायसेन नर्मदापुरम में शनिवार सुबह सर्द हवाएं चली और बूंदाबांदी हुई। भोपाल में शुक्रवार को सीजन की दूसरी सबसे सर्द रात रही। न्यूनतम पारा 9.0 डिग्री पहुंच गया। इससे पहले 20 दिसंबर को 8.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। गुरुवार को यह 9.4 डिग्री रहा। प्रदेश में तो कई जगह बारिश होने की भी संभावना है. इसके अलावा घना कोहरा भी छाया रहेगा. मौमस विभाग ने प्रदेश के कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है. डॉक्टर दंपती के शव मिले पत्नी बेड पर पड़ी मिली सागर जिले के बीना में डॉक्टर दंपती के शव उनके घर में मिले। खुरई रोड स्थित नंदन वाटिका कॉलोनी में रहने वाले डॉ. बलवीर कैथोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरवाई में पदस्थ थे। पत्नी डॉ. मंजू कैथोरिया बीना सिविल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं। पति का शव पंखे से फंदे पर लटका मिला तो पत्नी का शव पलंग पड़ा था। बेटा पटना से एमबीबीएस कर रहा है। उसके शनिवार सुबह लौटने पर शव की जानकारी सामने आई। सेफ्टी के लिए डेढ़ मीटर एरिया कवर्ड करेंगे भोपाल का BRTS (बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) आज शनिवार से हटने लगेगा। पीडब्ल्यूडी लालघाटी से बैरागढ़ के बीच के बीआरटीएस कॉरिडोर को हटाएगा। सेफ्टी के लिए एक से डेढ़ मीटर एरिया को कवर्ड किया जाएगा। वहीं सोलर लाइट लगेगी। इसे लेकर शुक्रवार को प्रशासनिक स्तर पर प्लानिंग भी की गई। रतलाम में बस रोक यात्रियों की जान बचाई रतलाम में एक ड्राइवर को बस में हार्ट अटैक आ गया। उसने बस रोककर यात्रियों की जान बचा दी लेकिन खुद को नहीं बचा सका। ड्राइवर की मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह मंदसौर रोड की है।