झाबुआ में मंदिर और घरों पर लगे झंडे जलाए झाबुआ के मोर गांव में घरों पर लगे राम भगवान की तस्वीर वाले झंडे जला दिए गए। बुधवार सुबह लोग घरों से बाहर निकले तो जगह-जगह अधजले झंडे पड़े मिले। इसके बाद गांव के लोगों ने आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीओपी पुलिस अमले के साथ मौके पर पहुंचे। CM बोले- चित्रकूट का विकास अयोध्या जैसा होगा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा मध्यप्रदेश सरकार चित्रकूट का अयोध्या की तर्ज पर विकास करेगी। इसे भगवान श्री राम के जीवन से जुड़ा सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल बनाया जाएगा। श्री राम वन गमन पथ के विकास की कार्ययोजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। उन सभी स्थानों को सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा जहां से भगवान राम गुजरे थे नर्मदापुरम में पेट्रोल डालकर व्यापारी से लूटे साढ़े तीन लाख रुपए नर्मदापुरम में बदमाशों ने व्यापारी से 3 लाख 47 हजार रुपए से भरा बैग लूट लिया। मंगलवार रात करीब 11 बजे व्यापारी टिमरनी से सिवनी मालवा की तरफ जा रहे थे। रास्ते में बीच सड़क पर एक कार खड़ी थी। व्यापारी ने पुलिस को बताया मेरी गाड़ी अनकंट्रोल हो गई और उनकी कार में टक्कर मार दी। कार में तीन लोग थे वो पास आए। मेरे ऊपर पेट्रोल डाल दिया और गाली-गलौज कर बैग छुड़ाने लगे। आरोपियों ने बैग में से रुपए निकाल लिए। खाली बैग और पेट्रोल की बोतल सड़क किनारे फेंककर भाग गए। इसके बाद व्यापारी ने शिवपुर थाने पहुंचकर शिकायत की। तेंदुए के मूवमेंट से इंदौर की सॉफ्टवेयर कंपनियों में दहशत इंदौर के सुपर कॉरिडोर पर तेंदुए के मूवमेंट से सॉफ्टवेयर कंपनियों में दहशत का माहौल बन गया है। मामले में दो इंटरनेशनल सॉफ्टवेयर कंपनियों ने कर्मचारियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कर्मचारियों के समय में बदलाव किया है। मंगलवार को जानकारी के बाद फॉरेस्ट की टीम और अफसर भी मौके पर पहुंचे। तेंदुए के पग मार्क भी मिले हैं। दोनों कंपनियों ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। 20 जनवरी के बाद रातें और ठंडी हो जाएंगी। उत्तर भारत से बर्फीली हवाओं ने मध्यप्रदेश में ठंड फिर बढ़ा दी है। प्रदेश के 10 से ज्यादा शहरों में मंगलवार रात का पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया। 5 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ खजुराहो सबसे सर्द रहा। ग्वालियर - चंबल संभाग के जिलों में भी ठंड पड़ रही है। मौसम वैज्ञानिक अनुसार उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो गया है। इसका असर प्रदेश में कम होगा लेकिन बर्फीली हवाएं ठंडक बढ़ाएंगी। 20 जनवरी के बाद रातें और ठंडी हो जाएंगी।