स्वरोजगार के नाम पर पूरा का पूरा ऑफिस ही खोल दिया फर्जी फर्जी रजिस्ट्रियों की मिल रही थी शिकायत मुरैना के कोतवाली थाना क्षेत्र में गोपालपुरा के एक निजी मकान में फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय संचालित किया जा रहा था। जिसका संचालन संजीव कुलश्रेष्ठ नाम का युवक कर रहा था। प्रशासन को इस जब इस बात की जानकारी मिली तो नगर पुलिस अधीक्षक राकेश गुप्ता और तहसीलदार कुलदीप दुबे ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में फर्जी रजिस्ट्रियों से जुड़े हुए कागजात भी बरामद किए हैं फर्जी रजिस्ट्रार ऑफिस पिछले 10 साल से चल रहा था। इसकी शुरुआत 2017 में असल रजिस्ट्रार कार्यालय में हुई चोरी से हुई थी। पत्नी से छेड़छाड़ करने से रोका तो गोली मारी टीकमगढ़ में पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति की हत्या कर दी गई। बदमाश उसे गोली मारकर भाग गए। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। घटना खिरिया चौकी के नेगुआं गांव में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे की है पन्ना में तीर्थ यात्री बस और ट्रक में टक्कर पन्ना में शनिवार तड़के तीर्थ यात्री बस और ट्रक में आमने सामने टक्कर हो गई। बस में सवार 10 यात्री घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से इन्हें रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे में बस का सामने वाला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के कारण नेशनल हाईवे के दोनों तरफ तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सुबह करीब 8 बजे जाम खुलवाया गया। महाकाल मंदिर में पुजारी ने कर्मचारी को थप्पड़ जड़े उज्जैन के महाकाल मंदिर में पुजारी ने सुरक्षा कंपनी के कर्मचारी को जमकर थप्पड़ मारे। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना शुक्रवार सुबह 9.30 बजे की है। महिला सरपंच को पीटा देखती रही पुलिस खरगोन में एक महिला सरपंच से मारपीट की गई। आरोपियों ने उस पर मुक्के बरसाए। पीड़िता का कहना है कि स्थानीय पुलिस भी वहां मौजूद थी लेकिन किसी ने मदद नहीं की। केस भी दर्ज नहीं किया। एसपी से शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई।