Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
09-Jan-2024

हिंदू संगठनों का थाने पर हंगामा शाजापुर में राम-श्याम फेरी (कीर्तन फेरी) पर पथराव में कुछ लोग घायल हो गए। एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे की है। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। प्रशासन ने मगरिया लालपुर और काछीवाड़ा में धारा 144 लागू की है। कमलनाथ बोले- राम मंदिर सभी का BJP के पास पट्‌टा नहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा राम मंदिर सभी का है। सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट के बाद इसके बनने की शुरुआत हुई। तब भाजपा सरकार थी तो उनकी ही जिम्मेदारी इसे बनाने की थी। राम मंदिर का पट्‌टा भाजपा के पास नहीं है वो पूरे देश का है। राम मंदिर पर सभी का अधिकार है। अयोध्या जाने के सवाल पर कहा 22 जनवरी को तो नहीं लेकिन जाऊंगा जरूर। उज्जैन-इंदौर का सफर 45-50 मिनट में पूरा होगा बढ़ते ट्रैफिक दबाव ​को देखते हुए उज्जैन-इंदौर फोरलेन को सिक्स लेन बनाया जाएगा। ऐसा होने पर 44 किलोमीटर का सफर 45 से 50 मिनट में पूरा हो सकेगा। अभी 60 से 70 मिनट लगते हैं। एमपी रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीआरडीसी) ने इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली है। अगली कैबिनेट मीटिंग में इसे मंजूरी मिल सकती है। कैबिनेट से मंजूरी के बाद ही तय होगा कि प्रोजेक्ट का काम कब शुरू होगा और कब पूरा होगा। भोपाल के वार्ड-41 के पार्षद पद का नतीजा भोपाल के वार्ड-41 के पार्षद पद के लिए हुए उप चुनाव में बीजेपी के रेहान सिद्दिकी ने 2620 वोट से जीत दर्ज की है। इन्हें कुल 4873 वोट मिले। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के मो. फहीम रहे। जिन्हें 2253 प्राप्त हुए। इस तरह डॉ. सिद्धीकी ने 2620 वोटों से जीत हासिल कर ली। यह सीट जीतने के बाद अब निगम के बीजेपी के 59 पार्षद हो गए हैं जबकि कांग्रेस की एक सीट घट गई। अब कांग्रेस के 20 और 5 निर्दलीय पार्षद हैं। ग्राम मेढ़ाताल में बाघ की खाल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार मंडला जिले में पुलिस ने बाघ की खाल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना पर बिछिया पुलिस ने ग्राम मेढ़ाताल में यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी सिवनी जिले के उगली थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने आरोपी से बरामद खाल को जब्त कर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।