5वीं और 8वीं बोर्ड की परीक्षा 6 मार्च से मध्यप्रदेश में 5वीं और 8वीं बोर्ड की परीक्षा 6 मार्च से शुरू होंगी। जो 14 मार्च तक चलेंगी। राज्य शिक्षा केंद्र ने गुरुवार टाइम टेबल जारी किया है। परीक्षा में प्राइवेट और शासकीय स्कूलों के विद्यार्थी शामिल होंगे। दोनों ही परीक्षाओं में समय सुबह 9 बजे से सुबह 11.30 बजे तक रहेगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव आज रीवा प्रवास पर मुख्यमंत्री मोहन यादव आज रीवा प्रवास पर हैं। मुख्यमंत्री अपने विशेष विमान से सैनिक स्कूल हवाई पट्टी पर उतरेंगे जहां से वे सीधे विवेकानंद पार्क में पहुंचकर स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। जिसके बाद वे आभार यात्रा में शामिल होंगे।आभार यात्रा में वे विधानसभा चुनाव में जीत के लिए रीवा की जनता का आभार व्यक्त करेंगे। आभार यात्रा के दौरान जगह-जगह पर मुख्यमंत्री का स्वागत भी किया जाएगा मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए 32 जगहों पर स्वागत मंच सजाए गए हैं । लोकल बॉडी बाय-इलेक्शन के लिए वोटिंग प्रदेश में आज लोकल बॉडी बाय-इलेक्शन के लिए वोटिंग होगी. इस उपचुनाव के जरिए 9 हजार 220 पंच 56 सरपंच 15 जनपद पंचायत सदस्य और एक जिला पंचायत सदस्य समेत 20 पार्षदों का चुनाव होगा. शुक्रवार को भी मध्यप्रदेश में मावठा बरसा नए साल के पांचवें दिन शुक्रवार को भी मध्यप्रदेश में मावठा बरसा। भोपाल में सुबह चार बजे से करीब पौन घंटे तक तेज बारिश हुई। कोहरा भी रहा। विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर रही। गुरुवार रात प्रदेश में सबसे ठंडा ग्वालियर रहा। न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री पहुंच गया। पचमढ़ी में यह 11.4 डिग्री रहा। एक्ट्रेस माहिरा शर्मा ने किए महाकाल के दर्शन मॉडल और एक्ट्रेस माहिरा शर्मा ने शुक्रवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। वे तड़के 4 बजे भस्म आरती में शामिल हुईं। नंदी हॉल में बैठकर महाकाल का आशीर्वाद लिया। माहिरा करीब दो घंटे यहां रहीं। आरती के बाद उन्होंने कहा बाबा महाकाल के दरबार में आकर मुझे काफी अच्छा लगा। यहां आज मुझे अपने महादेव के दर्शन हुए हैं।