Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
04-Jan-2024

भगवान राम को बताया मांसाहारी मचा बवाल! नेताजी पर FIR की मांग भगवान राम को मांसाहारी कहने पर विवाद NCP शरद गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड के भगवान राम को मांसाहारी कहने पर विवाद बढ़ गया है। उनके इस बयान पर भाजपा और हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई है। महाराष्ट्र बीजेपी की ओर से कहा गया है कि इआव्हाड के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज कराएगी।दरअसल ​​​​​​आव्हाड ने धवार (3 जनवरी) को शिर्डी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा था राम हमारे हैं बहुजनों के हैं। भगवान राम शिकार करके खाते थे। हम भी श्री राम के आदर्शों पर चल रहे हैं। राम को आदर्श बताकर लोगों पर शाकाहारी खाना थोपा जा रहा है। वे शिर्डी में पार्टी के दो दिन के कार्यकर्ता शिविर में शामिल होने गए थे। दिल्ली में शराब घोटाले को लेकर सियासत दिल्ली में शराब घोटाले को लेकर सियासत काफी गर्मा गई है. कल केजरीवाल को ईडी के सामने पेश होना था और वे एक बार फिर पेश नहीं हुए जिसके बाद कयास लगने लगे कि आज ईडी केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है. बुधवार को दो धमाकों में 103 लोग मारे गए ईरान के केरमन शहर में बुधवार को दो धमाकों में 103 लोग मारे गए। 141 लोग घायल हुए हैं। धमाके रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (ईरान की सेना) के पूर्व जनरल कासिम सुलेमानी के मकबरे पर हुए। देश में गुरुवार को राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। ईरान के हेल्थ मिनिस्टर ने कहा है कि ये ईरान की धरती पर हुआ अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला है। 15 राज्यों में घना कोहरा MP-UP में सुबह बारिश हुई मध्य प्रदेश यूपी बिहार राजस्थान समेत 15 राज्यों में गुरुवार को दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। भोपाल जयपुर समेत उत्तर और मध्य भारत के 22 शहरों में विजिबिलिटी 200 मीटर से कम रह गई। घने कोहरे की वजह से दिल्ली में 26 ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नहीं चल सकीं। एमपी और यूपी के कई जिलों में गुरुवार सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। सेंसेक्स बढ़त के साथ 71678 पर खुला शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार को बढ़त देखने को मिल रही। सेंसेक्स 322 अंक की तेजी के साथ 71678 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी में भी 88 अंक की बढ़त रही। ये 21605 के स्तर पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 7 में तेजी देखने को मिल रही है। ऑटो और मेटल के शेयर्स में ज्यादा तेजी है।