पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह विधानसभा चुनाव में हार के बाद वे पहली बार इंदौर पहुंचे। यहां दिग्विजय ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। विधानसभा चुनाव में हार के कारण भी जाने। मीडिया से चर्चा करते हुए दिग्विजय ने अयोध्या में स्थापित की जाने वाली राम लला की नई मूर्ति को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि जिस मूर्ति को लेकर पूरा झगड़ा हुआ वो कहां है? नई मूर्ति कहां से आ रही है? नई मूर्ति की आवश्यकता क्यों पड़ी? 22 जनवरी को अयोध्या जाने के सवाल पर कहा मुझे किसी निमंत्रण की जरूरत नहीं है। भगवान राम हमारे हृदय में बसे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मतगणना VVPAT की पर्ची से ही की जानी चाहिए। मतदान EVM से नहीं कराएं। हम तो चाहते हैं कि वोटिंग के बाद VVPAT में गिरने वाली पर्ची लोगों के हाथ में दी जाए और एक अलग बॉक्स में उसे अपने हाथ से डालने का अधिकार दें।