MP में हड़ताल खत्म! MP में हड़ताल खत्म! ट्रक और बसों के ड्राइवर्स ने हड़ताल खत्म कर दी मध्यप्रदेश में ट्रक और बसों के ड्राइवर्स ने हड़ताल खत्म कर दी है। बुधवार से यात्री बस स्कूल बस और ट्रक सड़कों पर दौड़ने लगे। इंटर स्टेट बसों का संचालन भी होने लगा। दूध और फल-सब्जियों की सप्लाई आम दिनों की तरह सामान्य हो गई। सिटी बसों का संचालन भी शुरू हो गया। जबलपुर में आज डॉ. मोहन कैबिनेट की बैठक मध्यप्रदेश में मंत्रियों को विभागों के बंटवारे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की बैठक बुधवार को जबलपुर में होने जा रही है। बैठक के लिए कैबिनेट और राज्य मंत्री जबलपुर पहुंच गए हैं। बैठक में 9 एजेंडों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही सीएम की अनुमति से सुशासन को लेकर अन्य फैसले लिए जा सकते हैं। कई बार राजतिलक होते-होते वनवास हो जाता है पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने विधानसभा क्षेत्र बुधनी में कहा कि मुख्यमंत्री के पद तो आ-जा सकते हैं लेकिन मामा और भाई का पद कभी कोई नहीं छीन सकता। शिवराज ने कहा कहीं न कहीं कोई बड़ा उद्देश्य होगा यार... कई बार राजतिलक होते-होते वनवास भी हो जाता है लेकिन जरूर किसी न किसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए होता है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से प्रदेश ठिठुर रहा वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने से पूरा मध्यप्रदेश ठिठुर रहा है। बुधवार को सुबह से ही भोपाल सीहोर में बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। बुधवार सुबह करीब 5 बजे भीषण आग लग गई रतलाम के इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार सुबह करीब 5 बजे भीषण आग लग गई। आग श्री कंचन प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी है। फैक्ट्री के बाहर एक डीपी है। संभवत: शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। कोई जनहानि नहीं हुई है।