Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
02-Jan-2024

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ.राजेश राजौरा ने साइबर सुरक्षा को लेकर बैठक ली। बैठक में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो पुलिस एवं एन.आई.सी. ने साइबर सुरक्षा पर अपना प्रेजेन्टेशन दिया। इस दौरान डॉ.राजेश राजौरा ने कहा कि साइबर सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की प्राथमिकता है। इसमें कोई भी लापरवाही न की जाये। साथ ही साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुख्ता तैयारी की जाये। इस संबंध में अधिकारियों कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर जन-जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जाये। प्रदेश के अधिकारियों को अन्य राज्यों में साइबर सुरक्षा के संबंध में किये गये वेहतर कार्यों का अध्ययन करने भेजा जाये। बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मण्डलोई विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव निकुंज श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राज्य सायबर पुलिस मुख्यालय भोपाल अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इंटेलीजेंस पुलिस मुख्यालय भोपाल अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस.सी.आर.बी. पुलिस मुख्यालय भोपाल प्रबंध संचालक एम.पी.एस.ई.डी.सी. स्टेट आई.टी. सेंटर एवं राज्य सूचना अधिकारी एन.आई.सी. उपस्थित थे।