Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
25-Dec-2023

यादव सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज होने जा रहा है। संभावना है कि मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में 28 मंत्री शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर साढ़े 3 बजे राजभवन में होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुबह करीब सवा 9 बजे राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगुभाई पटेल को उन विधायकों के नाम सौंपे हैं जो मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। नए साल की शुरुआत बादल-बारिश से होगी मध्यप्रदेश में सोमवार सुबह कोहरा रहा। रायसेन में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। भोपाल जबलपुर ग्वालियर इंदौर उज्जैन और दूसरे शहरों में सुबह 8 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। 9 बजे के बाद कोहरा छंटना शुरू हुआ लेकिन धुंध बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में नए साल की शुरुआत बादल और बारिश से होगी। चिनार ग्रुप के डायरेक्टर सुनील मूलचंदानी पर FIR चिनार ग्रुप के डायरेक्टर सुनील मूलचंदानी फिर से धोखाधड़ी के मामले में फंस गए हैं। उन पर दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (DHFL) से 100 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है। चिनार ग्रुप के संचालकों ने रतनपुर नर्मदापुरम रोड के चिनार ड्रीम सिटी प्रोजेक्ट के लिए DHFL से 100 करोड़ रुपए का लोन लेकर संपत्तियां गिरवी रखी थी। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शादी के बंधन में बंधने वाले! बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उन्होंने कहा हम हिंदू संस्कृति के सिपाही हैं। सनातन में माता-पिता और गुरु आज्ञा से सब कुछ होता है। हमारे माता-पिता जहां भी आज्ञा देंगे वहां हम शादी करेंगे। जल्द सेहरा सजाएंगे।