Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
21-Dec-2023

शिवपुरी नगर पालिका का इस समय बुरा हाल है। यहां पर भाजपा की नगर परिषद है। यहां पर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों नगर भाजपा के हैं। इसके बाद भी भाजपा पार्षदों को अपने कामों को लेकर परेशान होना पड़ रहा है। वार्ड में पानी की समस्या से परेशान भाजपा की नीलम बघेल ने अपने वार्ड 11 की महिलाओं के साथ नगर पालिका में पहुंचकर गेट पर ताले लगा दिए। भाजपा की महिला पार्षद नीलम बघेल का आरोप था कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जनता पीने के पानी के लिए परेशान है इसलिए उन्हें यह आंदोलन करना पड़ रहा है। नगर पालिका के गेट पर महिलाओं द्वारा तालाबंदी किए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाईश दी। पानी न मिलने से परेशान महिलाएं यहां पर उनकी समस्या का शीघ्र निराकरण करने की मांग कर रही थी। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और महिलाओं को समझाईश दी कि आज शाम तक उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा।