Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
21-Dec-2023

MP में तड़के 5 बजे बड़ा हादसा! ट्रक और बस की टक्कर में एक की मौत MP के खंडवा में गुरुवार तड़के 5 बजे ट्रक और बस की टक्कर में एक की मौत हो गई। 8 घायल हैं। हादसा इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर देशगांव के पास तोरणी फाटा पर हुआ। बस महाराष्ट्र से इंदौर आ रही थी। घायलों को खंडवा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक सप्ताह बाद भी मंत्रिमंडल के चेहरे तय नहीं सीएम और डिप्टी सीएम की शपथ के एक सप्ताह बाद भी मंत्रिमंडल के चेहरे तय नहीं हो पाए हैं। भोपाल से लेकर दिल्ली तक टीम मोहन पर विचार-मंथन चल रहा है। गुरुवार को फिर से दिल्ली में इस पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली जाएंगे। यहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा अमित शाह के साथ बैठक होगी। मंत्रिमंडल में पुराने चेहरों यानी मंत्री रह चुके नेताओं के बजाय नए चेहरों को तवज्जो मिल सकती है। चार दिवसीय विशेष सत्र का आज अंतिम दिन 16वीं विधानसभा के चार दिवसीय विशेष सत्र का आज अंतिम दिन है। सत्र के आखिरी दिन गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सदन में चर्चा कराएंगे। इस दौरान विपक्ष कई मुद्दों पर हंगामा कर सकता है। पचमढ़ी से ठंडे ग्वालियर दतिया और राजगढ़ उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में ठिठुरन है। गुरुवार को सुबह कड़ाके की ठंड रही। लगातार दूसरी रात प्रदेश में सबसे ठंडा ग्वालियर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज हुआ। पचमढ़ी में यह 7.6 डिग्री रहा। नौगांव (छतरपुर) में 7 राजगढ़ में 7.2 दतिया में 7.3 न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है। प्रदेश में कोरोना संक्रमित दोबारा मिलना शुरू मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित दोबारा मिलना शुरू हो गए हैं। बुधवार को इंदौर और जबलपुर में एक-एक संक्रमित मिला है। इससे प्रदेश में एक्टिव केस बढ़कर तीन हो गए हैं। इनमें दो केस इंदौर और एक जबलपुर में है। तीनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।