MP में दबंगों के डर से अंडरग्राउंड हुए दलित! MP में दबंगों के डर से अंडरग्राउंड हुए दलित मुरैना में दबंगों के खौफ से चार दलित युवक पिछले सात दिन से अंडरग्राउंड हैं। परिवार का कहना है कि बच्चे जान बचाने के लिए कहीं जाकर छिप गए हैं। यह मामला मुरैना जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर कसमड़ा गांव का है। 13 दिसंबर को गांव के भाजपा नेता व पूर्व पार्षद करुआ शर्मा के बेटे विशाल शर्मा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इन दलित युवकों का अपहरण किया। फिर सुनसान जगह पर ले जाकर बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई की। हमारे सामने चुनौती है- लोकसभा चुनाव की कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा हम विधानसभा चुनाव में हारे जरूर हैं लेकिन जितना बड़ा झटका लगता है उतनी बड़ी कामयाबी मिलती है। लोकतंत्र में जीत-हार होती रहती है। हमारे सामने चुनौती है- लोकसभा चुनाव की। उन्होंने यह बात भोपाल स्थित पीसीसी दफ्तर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। वे बैरागढ़ से रोड शो करते हुए प्रदेश कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। ‘अधिकारियों-कर्मचारियों को जनता के काम करने ही होंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा ‘अधिकारियों-कर्मचारियों को जनता के काम करने ही होंगे। इसमें ढील हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हाल में लापरवाही नहीं चलेगी।’ मुख्यमंत्री ने यह बात मंगलवार को छिंदवाड़ा के पांढुर्णा में कही। वे पाठई गांव में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सीएम बनने पर उज्जैन के बाद ये उनका प्रदेश के किसी जिले में दूसरा दौरा था। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर oye indori पर रेप का केस इंदौर के मीडिया इंफ्लुएंसर रॉबिन जिंदल पर एक युवती ने रेप का केस दर्ज कराया है। रॉबिन जाने-माने रील मेकर हैं और कॉमेडी वीडियो बनाकर oye indori के नाम से वायरल करते हैं। रॉबिन पर देर रात पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बर्फीली हवाओं की चपेट में पूरा मध्यप्रदेश उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं की चपेट में पूरा मध्यप्रदेश है। बुधवार सुबह से सर्द हवाएं चल रही हैं। धूप तो है लेकिन चमक फीकी है। इस सीजन पहली बार रात में प्रदेश के 24 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया।