आधी रात को MP में बड़ा फेरबदल राघवेंद्र सिंह को मिली जिम्मेदारी मध्य प्रदेश में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल मध्यप्रदेश में शुक्रवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल हुआ। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी की जगह खनिज साधन विभाग के PS (प्रमुख सचिव) राघवेंद्र कुमार सिंह को मुख्यमंत्री मोहन यादव का PS बनाया गया है। रस्तोगी लंबे समय से शिवराज सरकार में मुख्यमंत्री के PS बने हुए थे। कैबिनेट विस्तार पर बोले CM- नेतृत्व करेगा फैसला प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रिमंडल के विस्तार पर कहा- इस मामले में फैसला यशस्वी नेतृत्व करेगा। बताया जा रहा है कि अगले दो दिन में डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। ये भी बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल के संभावित नामों की सूची तैयार है। ये सूची दिल्ली भेजी गई है। हमला करने वालों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर नर्मदापुरम के पांजरा में दो दिन पहले अफसरों पर पथराव करने वाले आरोपियों के घर पर बुलडोजर चला। शनिवार सुबह प्रशासन ने मेहराघाट में आरोपी सोनू और मयंक के अवैध निर्माण को ढहा दिया। एसडीएम के नेतृत्व में करीब 50 अधिकारी और पुलिस जवानों की टीम सुबह मौके पर पहुंची थी। 23-24 दिसंबर को बारिश का अनुमान प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है। उत्तर भारत में अगले सात दिन में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहे हैं। इनका असर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 22 दिसंबर को स्ट्रॉन्ग सिस्टम के एक्टिव होने की संभावना है। इससे 23-24 दिसंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के चलते दिन के टेम्प्रेचर में गिरावट और रात में मामूली बढ़ोतरी भी हो सकती है।