रो पड़े शिवराज! यादव के स्वागत की जोरदार तैयारी शुरू 7 किलोमीटर.... मोहन यादव अपने गृहनगर उज्जैन आ रहे प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव 16 दिसंबर को अपने गृहनगर उज्जैन आ रहे है। आम जन समर्थकों पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत की तैयारी भी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री की रैली का काफिला करीब सात किलोमीटर की दूरी तय करेगा। शिवराज को एक बार फिर भावुक कर दिया लाड़ली बहनों ने मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को एक बार फिर भावुक कर दिया। शिवराज गुरुवार शाम को विदिशा के बाढ़ वाले गणेश मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। इसकी जानकारी लगते ही वहां भीड़ उमड़ पड़ी। भारी संख्या में महिलाएं भी वहां पहुंच गईं। इसके बाद बहनें शिवराज सिंह से लिपटकर रोने लगीं। शिवराज सिंह चौहान सिर पर हाथ फेरकर उन्हें चुप कराते रहे। इधर भीड़ से शिवराज के लिए आई लव यू मामा कहा। बहनों का लिपटकर रोना और भांजे-भांजियों का प्यार देखकर शिवराज सिंह भावुक हो गए। उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। इधर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि शिवराज को नई जिम्मेदारी जल्द देंगे। एमपी में जल्द हो सकता है कैबिनेट विस्तार मध्यप्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत 16 दिसंबर को उज्जैन के दशहरा मैदान से होगी। यात्रा के लिए केंद्र सरकार 366 वैन मप्र को देगी जिसमें से 186 आ गई हैं। वहीं 18 दिसंबर से बुलाए गए विधानसभा सत्र से पहले कैबिनेट विस्तार होने की भी चर्चा है। संभावित नामों की सूची दिल्ली भेजी गई है। मध्यप्रदेश में अब रातें भी सर्द हो गई मध्यप्रदेश में अब रातें भी सर्द हो गई हैं। गुरुवार-शुक्रवार की रात तेज ठंड रही। खासकर राजगढ़ पचमढ़ी और उमरिया में टेम्प्रेचर 8 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। उमरिया में शुक्रवार की रात को तापमान 6.5 पचमढ़ी में 7.2 डिग्री रहा। दिन के टेम्प्रेचर में जरूर मामूली बढ़ोतरी हुई है लेकिन उत्तर से सर्द हवाएं आने से ठिठुरन बनी हुई है।