Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
13-Dec-2023

मोहन यादव MP के 21वें मुख्यमंत्री: जगदीश देवड़ा राजेंद्र शुक्ल ने भी डिप्टी CM की शपथ ली मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। समारोह भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ। जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल ने डिप्टी CM के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने सभी को शपथ दिलाई। फिलहाल कोई और विधायक ने मंत्री पद की शपथ नहीं ली है। बच्ची को नोंचा तो कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला राजगढ़ जिले में 9 साल की बच्ची पर हमला करने वाले कुत्ते को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। घटना माचलपुर की है। यहां मंगलवार दोपहर को आवारा कुत्ते ने बच्ची पर अचानक हमला कर दिया। वह जमीन पर गिर गई। कुत्ते ने उसका चेहरा नोंच लिया। आलीराजपुर में बोरवेल में गिरे मासूम की मौत आलीराजपुर जिले में बोरवेल में गिरे 5 साल के मासूम को बचाया नहीं जा सका। वह 20 फीट की गहराई पर फंसा था। रेस्क्यू टीम करीब साढ़े पांच घंटे बाद उसे निकाल पाई। मेडिकल चेकअप के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंदौर में RSS की बड़ी तैयारी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक अयोध्या में कार्यक्रम होगा। इसे लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने व्यापक तैयारी की है। मालवा प्रांत में सेवा भारती द्वारा मेरी बस्ती-मेरी अयोध्या अभियान के तहत बस्तियों को राम-मय करने की योजना है। MP में अगले दो दिन बादल छाएंगे मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। बादल छंटते ही सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है। भोपाल जबलपुर ग्वालियर इंदौर उज्जैन खंडवा और दूसरे शहरों में बुधवार सुबह हल्का कोहरा रहा।