कमलनाथ बोले कुछ विधायकों को उनके गांव में 50 वोट मिले ये कैसे हो सकता है कमलनाथ बोले-एग्जिट पोल माहौल बनाने के लिए था मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने मंगलवार को सभी प्रत्याशियों की बैठक बुलाई है। यह बैठक प्रदेश कार्यालय में चल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा मुझे कुछ विधायकों ने बताया कि उन्हें अपने गांव में 50 वोट मिले। यह कैसे हो सकता है। जिसको पहले से परिणाम पता था उसने एग्जिट पोल बनवाया होगा। एग्जिट पोल तो माहौल बनाने के लिए था। उन्होंने कहा अभी सभी से चर्चा कर रहे हैं। हारे और जीते सभी प्रत्याशियों को बुलाया है। कांग्रेस नेताओं के EVM हैक होने की बात पर बोले सभी की बात सुन लूं फिर किसी फैसले पर आना सही होगा। आप भी जानते हैं कि क्या माहौल था मुझसे नहीं पब्लिक से पूछिए। नई दिल्ली में अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस नरसिंहपुर से विधायक चुने गए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने मंगलवार सुबह नई दिल्ली में अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा मोदी की गारंटी गरीब कल्याण को पूरा करने की गांरटी है। 3 राज्यों के चुनाव भाजपा ने जीते हैं। एक बार फिर दिग्विजय ने EVM पर सवाल उठाए हैं? इस पर प्रह्लाद पटेल ने कहा मैं यही कहना चाहूंगा कि उम्र ज्यादा है तो पढ़ना-लिखना बंद कर दिया। उनको बताना पड़ेगा कि गरीब के पास शौचालय पानी गैस प्रधानमंत्री आवास पहुंचा है। EVM की जगह वे गरीब कल्याण पर चर्चा करें। जबलपुर-शहडोल संभाग में आंधी-बारिश का अनुमान तूफान मिचौंग का असर मध्यप्रदेश में भी दिखाई देगा। जबलपुर और शहडोल संभाग में अगले दो दिन तक आंधी-बारिश का अनुमान है। भोपाल में बादल छाए रहेंगे। इससे पहले सुबह घना कोहरा भी रहेगा। इससे पहले सोमवार को दिन में फिर से ठंडक बढ़ गई। भोपाल में तापमान 4.9 डिग्री तक लुढ़क गया। सबसे ठंडा ग्वालियर रहा। यहां तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा। शिवपुरी में 1 इंच से अधिक बारिश हो गई।