MP में भाजपा के 27 कांग्रेस के 60 विधायक हारे कांग्रेस का वोट शेयर 0.49% घटा लेकिन 48 सीटें गंवाई मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दो तिहाई बहुमत से जीत दर्ज की है। भाजपा का वोट शेयर 7.53% बढ़ा। 230 सीटों में से पार्टी को 163 सीटें मिली हैं। ये 2018 से 54 ज्यादा हैं। कांग्रेस का वोट शेयर 0.49% घटा और पार्टी 114 से नीचे आकर 66 सीट पर सिमट गई। सपा बसपा AAP और निर्दलियों का खाता तक नहीं खुला। मात्र एक सीट भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने जीती है। दो करोड़ से अधिक वोट मिले बीजेपी को विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 51 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करने का टारगेट रखा था और चुनाव परिणाम घोषणा के बाद बीजेपी इस टारगेट के काफी करीब तक पहुंचने में कामयाब भी रही है। 163 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल कर बीजेपी को इस चुनाव में दो करोड़ से अधिक वोट मिले हैं। कांग्रेस इसके मुकाबले 35 लाख से कम वोट हासिल कर सकी है। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद यह भी स्पष्ट हो गया कि इस चुनाव में आम आदमी पार्टी बीएसपी और समाजवादी पार्टी ज्यादा असर नहीं रहा। कल तक थे छोटे से कार्यकर्ता संतोष बरकड़े विधानसभा चुनाव में जबलपुर की आठ में से सात सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज करते हुए सारे कयासों को गलत साबित कर दिया। जबलपुर की पूर्व विधानसभा सीट छोड़ सभी सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। सीटिंग एमएलए की टिकट काटकर सिहोरा विधानसभा से पहली बार चुनाव लड़े सन्तोष बरकड़े ने जिले में सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज की। भाजपा के सन्तोष बरकड़े ने कांग्रेस प्रत्याशी एकता सिंह ठाकुर को 42772 वोट से हराकर इतिहास रचा है। MP में असर डालेगा तूफान ‘मिचोंग’ मध्यप्रदेश के ज्यादातर शहरों में सोमवार सुबह कोहरा और धुंध छाई रही। भोपाल में सुबह 9 बजे के बाद कोहरा छंटा लेकिन धुंध छाई हुई है। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘मिचोंग’ का असर मध्यप्रदेश के शहडोल जबलपुर संभाग और आसपास होने की संभावना है। राजधानी समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश हो सकती है। ‘